ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनायीं, कांग्रेस ने की आलोचना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 21, 2021

मथुरा, 21 सितंबर उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री और स्थानीय विधायक श्रीकांत शर्मा ने पिछले साढ़े चार साल में अपने विधानसभा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्य और उपलब्धियां गिनाते हुए उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शिता का परिणाम बताया। वहीं, इस संवाददाता सम्मेलन के कुछ ही घंटों बाद कांग्रेस के पूर्व विधायक प्रदीप माथुर ने आरोप लगाया कि ऊर्जा मंत्री जिला योजना, मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण, नगर निगम और ब्रज तीर्थ विकास परिषद सहित राज्य के सभी विभागों द्वारा कराए गए कार्यों को अपने खाते में जोड़ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: अश्लील फिल्म मामला: जमानत मिलने के बाद मुंबई की जेल से बाहर आए राज कुंद्रा

वहीं, इसपर कांग्रेस नेता माथुर ने दावा किया कि यह काम मंत्री ने नहीं बल्कि अलग-अलग विभागों ने कराए हैं जिनका श्रेय वह लेना चाहते हैं। माथुर ने ऊर्जा मंत्री की उपलब्धियों पर कहा, ‘‘उनकी सूची में शामिल ज्यादातर काम मेरे पिछले कार्यकाल में मेरे प्रयासों से स्वीकृत हुए थे और अब उनके पूरा होने पर सफलता का सेहरा ऊर्जा मंत्री अपने सिर बांध रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Asian Games: वजन के नियम से हारीं Suchika Tariyal, MMA में कांस्य पदक जीता

रूस की जनता के फैसले ने हिला डाली दुनिया! पुतिन के सिर पर आ गयी बड़ी जिम्मेदारी, जानें रशियन्स ने क्या कांड किया?

Imphal Airport से अगवा पश्चिम बंगाल का युवक Bishnupur से सुरक्षित बचाया गया

Prabhasakshi NewsRoom: Iran पर आर-पार के मूड में Trump! छुट्टी रद्द कर लौटे White House, बैठकों का दौर जारी, दुनिया टेंशन में