तमिलनाडु के CM पलानीस्वामी से बोले PM मोदी, राज्य में सख्ती से लॉकडाउन को करें लागू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2020

चेन्नई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के.पलानीस्वामी से शुक्रवार को कहा कि वह कोरोना वायरस के प्रसार पर लगाम लगाने के लिए घोषित लॉकडाउन (बंद) को सख्ती से लागू करवाएं और लोगों के लिए आवश्यक सामग्रियों की उपलब्धतता सुनिश्चित करे। राज्य सरकार ने बताया कि फोन पर हुई बातचीत में मोदी ने कहा कि दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा और सामाजिक दूरी बनाए रखने के आदेश को सख्ती से लागू किया जाए। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया कि प्रधानमंत्री ने राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से उठाए गए एहतियाती कदमों के बारे में जानकारी मांगी। 

मुख्यमंत्री पलानीस्वमी ने मोदी को राज्य सरकार की तरफ से इस घातक बीमारी को रोकने की दिशा में लगातार उठाए जा रहे कदमों से अवगत कराया। विज्ञप्ति में कहा गया, “लोगों के हित को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा का सख्ती से पालन कराया जाए और लोगों को सामाजिक दूरी बनाना सुनिश्चित करना चाहिए।” उन्होंने कहा कि लोगों के लिए आवश्यक सामग्रियों की उपलबधतता सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए। विज्ञप्ति में कहा गया, “मुख्यमंत्री ने जवाब में बताया कि इन सभी पहलुओं को पूरी तरह से लागू किया जा रहा है।” राज्य सरकार ने शुरुआत में 31 मार्च तक बंद की घोषणा की थी लेकिन प्रधानमंत्री द्वारा घोषित देशव्यापी बंद के मद्देनजर अब इसे 14 अप्रैल तक बढ़ा दिया है।

इसे भी देखें : पूरी दुनिया Lockdown, मगर China में लौटी बहार, Modi सरकार ने दिया आर्थिक पैकेज 

प्रमुख खबरें

Hindu Puja Rules: खड़े होकर पूजा करने से भटकता है मन, आरती के लिए खड़े होना जरूरी

दुनिया को रिकॉर्ड तोड़ तेल बेच रहा भारत, रिलायंस ने किया बड़ा खेल!

दलित छात्रा पर जातिसूचक टिप्पणी के मामले में Kerala की मंत्री KA Thulasi ने की सख्त कार्रवाई की मांग

Ahoi Ashtami 2026: रवि पुष्य और सर्वार्थ सिद्धि योग में 1 नवंबर को रखा जायेगा अहोई अष्टमी व्रत