ENG vs SA: 27 साल बाद साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड की धरती पर किया कारनामा, जीती वनडे सीरीज

By Kusum | Sep 05, 2025

लंदन के लॉर्ड्स मैदान में मैट ब्रीट्जके की रिकॉर्ड तोड़ 85 रन की पारी की बदौलत साउथ अफ्रीका टीम ने बेहतरीन जीत हासिल की। इसके साथ ही दूसरे मैच में पांच रन से जीत दर्ज कर इंग्लैंड के खिलाफ एक मैच शेष रहते हुए अफ्रीकी टीम ने वनडे सीरीज भी अपने नाम कर ली। साल 2000 में केपटाउन में 1 रन की जीत के बाद एकदिवसीय मैचों में इंग्लैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका की ये दूसरी सबसे करीबी जीत है। ये 1998 के बाद से साउथ अफ्रीका की इंग्लैंड में पहली वनडे सीरीज जीत है। 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड के पिछले 4 वनडे

229 रन से हार (मुंबई 2023)

125 गेंद शेष रहते हार (कराची 2025)

175 गेंद शेष रहते हार (लीड्स 2025)

05 रन से हार (लॉर्ड्स 2025)

मंगलवार 2 सितंबर 2025 को हेडिंग्ले में खेले गए पहले मैच में इंग्लैंड 131 रन पर ढेर हो गया था। उसे सात विकेट से हार झेलनी पड़ी थी। हालांकि, दो दिन बाद उसने बेहतर प्रदर्शन किया, लेकिन जीत से 5 रन दूर रह गया। लंदन के लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे एकदिवसीय मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीता और गेंदबाजी करने का फैसला किया। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 8 विकेट पर 330 रन बनाए। 

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत