स्टुअर्ट ब्रॉड और वोक्स के सामने वेस्टइंडीज ढेर, इंग्लैंड को मिली बड़ी बढ़त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 20, 2020

मैनचेस्टर। स्टुअर्ट ब्रॉड और क्रिस वोक्स ने नयी गेंद से तीन – तीन विकेट लेकर वेस्टइंडीज को पहली पारी में 287 रन पर आउट करके इंग्लैंड को दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के चौथे दिन रविवार को यहां 182 रन की बढ़त दिलायी। वेस्टइंडीज हालांकि इससे पहले फालोऑन बचाने में सफल रहा। उसकी तरफ से क्रेग ब्रैथवेट (75), शमर ब्रूक्स (68) और रोस्टन चेज (51) ने अर्धशतक जमाये। अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 469 रन बनाकर समाप्त घोषित करने वाले इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में तेजी से रन बनाने के प्रयास में चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट पर 37 रन बनाये। अब उसकी कुल बढ़त 219 रन की हो गयी है। स्टंप उखड़ने के समय बेन स्टोक्स 16 और कप्तान जो रूट आठ रन पर खेल रहे थे। इंग्लैंड ने जोस बटलर और स्टोक्स को पारी का आगाज करने के लिये भेजकर अपने इरादे साफ जतला दिये थे कि वह अच्छी बढ़त हासिल करने के बाद सोमवार को वेस्टइंडीज को जल्द से जल्द बल्लेबाजी के लिये बुलाना चाहता है। केमार रोच (14 रन देकर दो) ने हालांकि बटलर (शून्य) को अपने पहले ओवर में ही बोल्ड कर दिया। रोच ने इसके बाद नये बल्लेबाज जॉक क्राउली (दस) की गिल्लियां भी बिखेरी। इससे पहले इंग्लैंड की तरफ से ब्रॉड (66 रन देकर तीन) और वोक्स (42 रन देकर तीन) सबसे सफल गेंदबाज रहे। सैम कुर्रेन ने दो जबकि स्टोक्स और डॉम बेस ने एक एक विकेट लिया।

इसे भी पढ़ें: भारतीय ग्रैंडमास्टर हरिकृष्णा शतरंज महोत्सव में जीता ऐक्सेंटस चेस टूर्नामेंट के खिताब

इसके इंग्लैंड को निर्णय समीक्षा प्रणाली (डीआरएस) का सहारा लेना पड़ा। ब्रूक्स ने 137 गेंदें खेलकर 11 चौके लगाये जबकि चेज 85 गेंदों की पारी में सात चौके शामिल हैं। इससे पहले ब्रैथवेट ने स्टोक्स को वापस कैच थमाने से पूर्व रात्रि प्रहरी अलजारी जोसेफ (32) के साथ 54 और शाई होप (25) के साथ 53 रन की दो अर्धशतकीय साझेदारियां की। उन्होंने अपनी पारी में 165 गेंदें खेली तथा आठ चौके लगाये। तीसरे दिन का खेल बारिश की भेंट चढ़ जाने के बाद इंग्लैंड को तीन मैचों की श्रृंखला बराबर करने के कवायद में है लेकिन पहले दो सत्र में वह अपेक्षित सफलताएं हासिल नहीं कर पाया।पहले सत्र में वह केवल जोसेफ को आउट कर पाया जिनका स्पिनर बेस की गेंद पर शार्ट लेग पर ओली पोप ने एक हाथ से कैच किया। सैम कुरेन ने दूसरे सत्र के शुरू में ही ऑफ कटर पर होप को विकेट के पीछे कैच कराकर अपना दूसरा विकेट लिया। ब्रैथवेट अच्छी तरह से अपनी पारी आगे बढ़ा रहे थे लेकिन स्टोक्स की गेंद पर एकाग्रता भंग होने के कारण उन्होंने अपना विकेट गंवाया। वेस्टइंडीज ने साउथम्पटन में पहला टेस्ट मैच चार विकेट से जीतकर तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बना रखी है।

प्रमुख खबरें

Bollywood महानायक Amitabh Bachchan मना रहे 84वां जन्मदिन, 5 दशक से कायम है सिनेमा पर राज

Delhi में सुरक्षा कड़ी, कॉजपा के प्रदर्शन के ऐलान के बाद 30,000 से अधिक जवान तैनात

रूस की लैब में कर्मी की मौत पर WHO की रिपोर्ट, बीमारी की पुष्टि के लिए अतिरिक्त जांच जरूरी

Donald Trump का कवरेज रोकने वाले टीवी चैनलों पर US Justice Department ने शुरू की जांच