Noida : लाखों रुपये की ठगी का शिकार होने के बाद इंजीनियर ने आत्महत्या की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 07, 2024

नोएडा। नोएडा में कथित तौर पर लाखों रुपये की ठगी का शिकार होने के बाद एक युवक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना सोमवार रात रायपुर गांव की है। युवक की पहचान तेलंगाना के निवासी नगुला प्रगति राजू (24) के रूप में हुई है। वह यहां किराए पर रहता था और एक नामी कंपनी में पेशे से इंजीनियर था। 

इसे भी पढ़ें: Supreme Court ने केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ याचिका पर सुनवाई शुरू की

एक्सप्रेसवे थाना की प्रभारी निरीक्षक सरिता मलिक ने बताया कि राजू ने सोमवार रात अपने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने कहा, ‘‘जांच में पता चला कि कुछ लोगों ने शेयर बाजार में निवेश के जरिए मुनाफा कमाने का लालच देकर राजू से 12 लाख रुपये की ठगी की थी। मामले की जांच जारी है।

प्रमुख खबरें

Mohammed Shami ने Test cricket से लिया संन्यास, 12 साल के करियर में चटकाए 229 विकेट

ओडिशा भूस्खलन: Congress ने पीड़ित परिवारों के लिए ₹20 लाख मुआवजे की मांग की

Telangana MLC मिर्जा रहमत बेग को डीपफेक वीडियो से ब्लैकमेल कर 5 करोड़ मांगने वाले 6 गिरफ्तार

यमन के Taiz प्रांत में बाजार पर हमला, हूती विद्रोहियों का दावा 30 लोगों की मौत