Engineer death: डेवलपर ने कहा, प्राधिकरण के विज्ञापनों पर आपत्ति जताने पर हटा दिए गए थे बैरिकेड

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2026

नोएडा के सेक्टर 150 स्थित जिस भूखंड पर स्थित खाई में कार गिरने से सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हो गई थी, उसके मालिक ने स्थानीय अदालत को सूचित किया है कि उस स्थान को पहले बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया गया था, लेकिन नोएडा प्राधिकरण ने जुलाई 2021 में विज्ञापन वाले बैरिकेड हटाने का आदेश दिया था। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

भूखंड के मालिक ने दलील दी कि कथित तौर पर अवैध विज्ञापन के लिए छह लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था। मंगलवार को ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में मामले की सुनवाई के दौरान ये विवरण सामने आए। अदालत ने इस मामले में गिरफ्तार लोगों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं और उनकी न्यायिक हिरासत बढ़ा दी।

एक अधिकारी ने बताया कि अगली सुनवाई बृहस्पतिवार को होगी। अधिकारी के अनुसार, डेवलपर ने अदालत को सूचित किया कि जनवरी 2021 में सेक्टर 150 में नोएडा स्पोर्ट्स सिटी परियोजना पर लगाए गए प्रतिबंध के बाद बैरिकेड्स हटाए गए थे।

प्रमुख खबरें

ममता सरकार ने खोला खजाना, West Bengal के पुजारियों-मुअज्जिनों का भत्ता 4 गुना बढ़ा, DA पर भी Big News

West Bengal Elections से पहले Mamata Banerjee का मास्टरस्ट्रोक! पुजारियों और मुअज़्ज़िनों के भत्ते में 500 रुपये की बढ़ोतरी

Honey Singh के Delhi Concert में तांडव, Fans और स्पॉन्सर्स के बीच चले लात-घूंसे, देखें Viral Video

बहुजन राजनीति के नायक Kanshi Ram को मिले भारत रत्न, Rahul Gandhi ने PM Modi को Letter लिख क्यों की यह मांग?