इंजीनियर आत्महत्या मामला : अदालत ने मृतक के पिता से पुत्रवधू की हिरासत के बारे में जवाब मांगा

By Prabhasakshi News Desk | Jan 01, 2025

बेंगलुरु । कर्नाटक उच्च न्यायालय ने पिछले महीने बेंगलुरु में आत्महत्या करने वाले इंजीनियर अतुल सुभाष के पिता को उनकी पुत्रवधू और मामले में आरोपी निकिता की न्यायिक हिरासत के बारे में उच्चतम न्यायालय को जवाब देने का निर्देश दिया है। उच्चतम न्यायालय नाबालिग पोते की अभिरक्षा मांग रहीं सुभाष की मां की याचिका पर सुनवाई कर रही है। न्यायमूर्ति हेमंत चंदनगौदार ने निकिता की याचिका पर सुभाष के पिता को यह निर्देश दिया।

हालांकि राज्य लोक अभियोजक-2 विजयकुमार मजागे ने जांच का विवरण प्रदान करने के लिए छह जनवरी तक का समय मांगा। सुनवाई के दौरान निकिता के वकील ने कहा कि निचली अदालत ने उसकी और अन्य आरोपियों की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई के लिए चार जनवरी की तारीख तय की है। कुमार ने उच्च न्यायालय से अनुरोध किया कि वह निचली अदालत को उसी दिन जमानत याचिका पर निर्णय लेने का निर्देश दे, जिसके बाद उच्च न्यायालय ने सहमति जताते हुए याचिका पर सुनवाई छह जनवरी तक के लिए स्थगित कर दी।

प्रमुख खबरें

नेपाल में विनाशकारी बाढ़ के बाद चीन ने दी 22 लाख डॉलर की आर्थिक मदद

Modi-Putin ने दुनिया को दिया बड़ा संदेश, भारत के आसमान को मिलेंगी 5 और S-400 Triumf, जमीन पर Indo-Russian AK-203 Sher Rifles मचाएंगी तहलका

Nepal-China Glacier Data Row | नेपाल ने पहले ही भांप लिया था खतरा...चीन से मांगी थी चेतावनी, डेटा में देरी से हुआ बड़ा विनाश

क्या आपको भी है Fever और Cough? दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, जानें बचाव के Effective Measures