इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के लिए कोलिंगवुड को कोच नियुक्त किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 08, 2022

लंदन,  (एपी) पूर्व आलराउंडर पॉल कोलिंगवुड को अगले महीने होने वाले वेस्टइंडीज के तीन टेस्ट मैच के दौरे के लिए सोमवार को इंग्लैंड टीम का अंतरिम मुख्य कोच नियुक्त किया गया। सहायक कोच कोलिंगवुड क्रिस सिल्वरवुड की जगह लेंगे जिन्हें आस्ट्रेलिया में एशेज श्रृंखला में 4-0 की शर्मनाक हार के बाद पिछले हफ्ते पद से हटा दिया गया। पिछले महीने वेस्टइंडीज दौरे के दौरान इंग्लैंड की टी20 टीम का प्रभार संभालने वाले 45 साल के कोलिंगवुड अभी बारबडोस में ब्रेक पर हैं लेकिन खिलाड़ियों के 25 फरवरी को एंटीगा पहुंचने पर उनके साथ जुड़ेंगे।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार