इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया, 3-0 से किया क्लीनस्वीप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 11, 2019

बासेटेयर। डेविड विली की तूफानी गेंदबाजी से इंग्लैंड ने तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 3-0 से क्लीनस्वीप किया। मैन आफ द मैच तेज गेंदबाज विली ने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सात रन देकर चार विकेट चटकाए जिससे वेस्टइंडीज की टीम 13 ओवर में सिर्फ 71 रन पर ढेर हो गई। इंग्लैंड ने इसके जवाब में जानी बेयरस्टा (37) और एलेक्स हेल्स (20) की पारियों की बदौलत 10.3 ओवर में दो विकेट पर 72 रन बनाकर बेहद आसान जीत दर्ज की।

इसे भी पढ़ें: भारतीय महिला टीम ने गंवाई सीरीज, इंग्लैंड ने जीता आखिरी T20 मैच 

कप्तान इयोन मोर्गन (नाबाद 10) ने लेग स्पिनर देवेंद्र बिशू की लगातार गेंदों पर छक्का और चौका जड़कर इंग्लैंड को जीत दिलाई। इससे पहले वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। टीम का कोई बल्लेबाज 11 रन के आंकड़े को भी पार नहीं कर पाया। मार्क वुड ने विली का अच्छा साथ निभाते हुए नौ रन देकर तीन विकेट चटकाए जबकि आदिल राशिद ने 18 रन देकर दो विकेट हासिल किए।

प्रमुख खबरें

SBI Research का अनुमान, RBI दिसंबर में Repo Rate केवल 0.25 प्रतिशत बढ़ाएगा

DRI ने Delhi में पकड़ी 22 किग्रा Cocaine, विदेशी महिला फर्जी राजनयिक बनकर कर रही थी तस्करी

Ola Electric डीलर नेटवर्क और उत्पादन बढ़ाकर दिसंबर तक 25000 Vehicles तैयार करेगी

छह युवा वैज्ञानिकों को मिला Infosys Prize 2026 सम्मान, 100000 Dollar का मिलेगा नकद पुरस्कार