इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को हराया, सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 27, 2022

नॉर्थ साउंड। जनवरी जैकब बेथेल की शानदार बल्लेबाजी के दम पर इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को छह विकेट से हराकर आईसीसी अंडर 19 विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। बेथेल ने पहले शानदार गेंदबाजी करके दक्षिण अफ्रीका को 209 रन पर आउट करने में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद 88 रन बनाकर इंग्लैंड को सेमीफाइनल में पहुंचाया जहां उसका सामना श्रीलंका या अफगानिस्तान से होगा। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए धीमी शुरूआत की। पारी का पहला चौका चौथे ओवर की पहली गेंद पर लगा। अगली गेंद पर जोशुआ बॉयडेन ने वेलेंटाइन किटिमे को आउट किया। बॉयडेन ने सलामी बल्लेबाज एथान जॉन कनिंगघम के रूप में टूर्नामेंट का अपना 12वां विकेट लिया। दक्षिण अफ्रीका का स्कोर दो विकेट पर 21 रन था।

प्रमुख खबरें

मुंबई के कूपर अस्पताल में बुर्का पहनकर पहुंचीं महिलाओं को प्रवेश से रोकने पर विवाद

पश्चिमी दिल्ली के अस्पताल से अगवा 3 साल का बच्चा बिहार के मुंगेर से सकुशल बरामद

वडोदरा जमीन विवाद में यूसुफ पठान की याचिका गुजरात उच्च न्यायालय से खारिज

हरियाणा में जन्म के समय लिंगानुपात घटकर 900 पहुंचा, विधानसभा में आंकड़े पेश