ऑस्ट्रेलिया के हाथों शर्मनाक हार के बाद इंग्लैंड टीम के कोच क्रिस सिल्वरवुड ने दिया इस्तीफा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 04, 2022

लंदन।एशेज श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया के हाथों शर्मनाक हार के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कोच क्रिस सिल्वरवुड ने पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे पहले इंग्लैंड के क्रिकेट निदेशक एशले जाइल्स ने भी पद छोड़ दिया था। सिल्वरवुड ने कहा ,‘‘ पिछले दो साल काफी चुनौतीपूर्ण थे। मैने टीम के साथ अपने समय का पूरा मजा लिया।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ मैं अच्छी यादों के साथ जा रहा हूं। अब अपने परिवार के साथ समय बिताऊंगा और कैरियर की दूसरी पारी का आगाज करूंगा।’’ अगले महीने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला से पहले अंतरिम कोच की नियुक्ति की जायेगी।

प्रमुख खबरें

Russia Sanctions Bill: अमेरिकी सांसद ने भारत पर 100% टैरिफ लगाने का संशोधन पेश किया

Defence Ministry Annual Report: LAC पर चीन ने 2025 में घटाई सैनिकों की तैनाती

Afghanistan में अकेले सफर करने पर केरल की महिला Travel Vlogger को मिली हिरासत की धमकी

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पीर पंजाल क्षेत्र में लश्कर के आतंकी नेटवर्क का किया पर्दाफाश, तीन ओजीडब्ल्यू गिरफ्तार