By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 02, 2022
नॉर्थ साउंड।इंग्लैंड ने अफगानिस्तान को रोमांचक मुकाबले में 15 रन से हराकर 24 साल के इंतजार को खत्म करते हुए आईसीसी अंडर 19 विश्व कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया। स्पिनर रेहान अहमद ने 46वें ओवर में तीन विकेट लिये जब अफगानिस्तान को आखिरी दस गेंद में 18 रन बनाने थे। दो साल पहले दक्षिण अफ्रीका में हुए टूर्नामेंट में नौवें स्थान पर रही इंग्लैंड टीम ने जबर्दस्त वापसी की है। दूसरी ओर अफगानिस्तान टीम अब कूलिज में तीसरे स्थान का मुकाबला खेलेगी। बारिश के कारण दो सुपर लीग सेमीफाइनल का पहला मैच देर से शुरू हुआ। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया।