इंग्लैंड के तेज गेंदबाज लियाम प्लंकेट ने कहा, आखिरी ओवर में लकी ओवरथ्रो ने पलटा पासा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 15, 2019

लंदन। तेज गेंदबाज लियाम प्लंकेट का मानना है कि इंग्लैंड को विश्व कप जीतना ही था हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल के आखिरी ओवर में ‘लकी’ ओवरथ्रो ने पासा उनकी टीम के पक्ष में पलट दिया। इंग्लैंड को आखिरी ओर में तीन गेंद में नौ रन चाहिये थे जब बेन स्टोक्स ने ट्रेंट बोल्ट की गेंद पर डीप में शाट खेला। मार्टिन गुप्टिल का थ्रो स्टोक्स के बल्ले से लगा और गेंद सीमारेखा पर चली गई।

प्लंकेट ने कहा कि मैं सितारों और भाग्य में विश्वास नहीं करता लेकिन पहली बार ऐसा लगा कि यह तकदीर में था। उन्होंने कहा कि हम पिछले चार साल से एक ईकाई के रूप में साथ खेल रहे हैं और अलग अलग देशों में खेला है। अलग अलग टीमों को हराया है। मेरा मानना है कि एक टीम के रूप में हम जीत के हकदार थे। उन्होंने कहा कि हम अच्छे दोस्त है लेकिन हम काफी मेहनत भी करते हैं। सभी करते हैं लेकिन मेरा मानना है कि हमें जीतना ही था। उस ओवरथ्रो ने पासा पलट दिया।

इसे भी पढ़ें: सुपर ओवर में मैच ड्रा होने के बाद भी हारा न्यूजीलैंड, जानिए कैसे तय हुआ WC चैंपियन

इस तेज गेंदबाज ने कहा कि विश्व कप में इंग्लैंड की जीत को उसी तरह याद रखा जायेगा जैसे 2005 में टीम की एशेज जीत को। उन्होंने कहा कि अगर हम विश्व कप नहीं भी जीतते तो यह यादगार सफर था। हम शानदार खेले और इंग्लैंड में क्रिकेट की तहजीब बदल दी। लोगों को हमसे जीत की उम्मीद थी जो काफी बड़ा बदलाव था।

प्रमुख खबरें

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow

Robert Pattinson की Primetime को मिला A सर्टिफिकेट, नग्नता के सीन कटे, अभद्र शब्द म्यूट