आर्चर की कोहनी की सर्जरी हुई, क्रिकेट मैदान पर कब होगी वापसी?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2021

लंदन। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने लंबे समय से चोटिल दायें हाथ की कोहनी की परेशानी को दूर करने के लिए सर्जरी करवाई है। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने बुधवार को यह जानकारी दी लेकिन उनकी वापसी के बारे में साफ तौर पर कुछ नहीं बताया। आर्चर ने भारत दौरे पर वापसी की थी लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग से पहले उनकी चोट फिर से परेशान करने लगी। इसके बाद मार्च में उनके हाथ की सर्जरी हुई थी। उन्होंने इस महीने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में वापसी की लेकिन दायें हाथ की कोहनी की परेशानी कम नहीं हुई। ईसीबी के बयान के मुताबिक, ‘‘इंग्लैंड एवं ससेक्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने लंबे समय से चली आ रही कोहनी की समस्या को दूर करने के लिए शुक्रवार को सर्जरी करवाई।’’

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी

अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी से भारत ने Afghanistan को हराकर जीती T20I श्रृंखला

Tata Sons में SP Group की हिस्सेदारी बेचकर 25000 करोड़ जुटाने का Noel Tata ने दिया प्रस्ताव

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Rajasthan में सेवा अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने गिनाए विकास कार्य