अफगानियों को मात देकर विश्व कप में अपनी दावेदारी प्रबल करने उतरेगा इंग्लैंड

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 17, 2019

मैनचेस्टर। खिलाड़ियों की चोटों से परेशान इंग्लैंड कमोबेश कमजोर प्रतिद्वंद्वी अफगानिस्तान के खिलाफ मंगलवार को विश्व कप के मुकाबले में टीम संयोजन दुरूस्त करके सेमीफाइनल में प्रवेश का दावा प्रबल करने के इरादे से उतरेगी। इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन को कमर में दर्द के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच के दौरान मैदान छोड़कर जाना पड़ा। सलामी बल्लेबाज जासन राय को भी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के कारण इसी मैच में मैदान से जाना पड़ा था। मोर्गन ने वेस्टइंडीज पर मिली जीत के बाद कहा कि मुझे पहले भी इस तरह का दर्द हुआ है और ठीक होने में कुछ दिन लगते हैं। अगले 24 घंटे में पता चल जायेगा।

उन्होंने कहा कि जासन की चोट का स्कैन होगा। दो खिलाड़ियों को चोट लगना चिंता का विषय है लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। मोर्गन के फिट नहीं होने पर उपकप्तान जोस बटलर टीम की कमान संभालेंगे। इंग्लैंड की बेंच स्ट्रेंथ काफी मजबूत है जिसमें टाम कुरेन और मोईन अली जैसे खिलाड़ी हैं। पाकिस्तान से हारने के बाद इंग्लैंड ने तीनों विभागों में अपने प्रदर्शन में सुधार किया और अब वह जीत की लय कायम रखने के इरादे से उतरेगा। दूसरी ओर अफगानिस्तान पहली जीत दर्ज करने की पूरी कोशिश करेगा। दूसरी बार विश्व कप में खेल रही अफगान टीम अब तक दक्षिण अफ्रीका, आस्ट्रेलिया, श्रीलंका और न्यूजीलैंड से हार चुकी है। युद्ध की विभीषिका झेल चुके देश के खिलाड़ियों ने हालांकि श्रीलंका को नाकों चने चबवा दिये थे। 

अफगानिस्तान की चिंता का सबब उसकी बल्लेबाजी है क्योंकि किसी भी मैच में वे 40 ओवर भी नहीं टिक सके। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरूआत अच्छी रही लेकिन बड़े स्कोर नहीं बन सके। रशीद खान को छोड़कर उनका कोई खिलाड़ी प्रदर्शन की छाप नहीं छोड़ पाया। विकेट अगर स्पिनरों की मददगार होती है तो रशीद और मोहम्मद नबी की भूमिका अहम होगी। 

इसे भी पढ़ें: शानदार जीत के बाद रोहित और कुलदीप के मुरीद हुए कप्तान कोहली

इंग्लैंड: इयोन मोर्गन (कप्तान), मोईन अली, जोफ्रा आर्चर, जानी बेयरस्टा, जोस बटलर, टाम कुरेन, लियाम डासन, लियाम प्लंकेट, आदिल रशीद, जो रूट, जासन राय, बेन स्टोक्स, जेम्स विंस, क्रिस वोक्स, मार्क वुड।

अफगानस्तान: गुलबदन नायब (कप्तान), नूर अली जदरान, हजरतुल्लाह जजाइ, रहमत शाह, असगर अफगान, हशमतुल्लाह शाहिदी, नजीबुल्लाह जदरान, समिउल्लाह शिनवारी, मोहम्मद नबी, रशीद खान, दौलत जदरान, आफताब आलम, हामिद हसन, मुजीब उर रहमान, इकराम अली खिल। 

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद