England Women's Team की मुख्य कोच Sarina Wiegman को मानद डेमहुड से सम्मानित किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 30, 2025

इंग्लैंड की महिला फुटबॉल टीम की मुख्य कोच सारिना विगमैन को मानद डेमहुड से सम्मानित किया गया है। किंग चार्ल्स तृतीय की तरफ से नए साल के अवसर पर सम्मानित होने वाले व्यक्तियों की सूची में नीदरलैंड की रहने वाली 56 वर्षीय कोच विगमैन का नाम भी शामिल है।

विगमैन के कोच रहते हुए इंग्लैंड की महिला फुटबॉल टीम ने इस साल गर्मियों में लगातार दूसरी बार यूरो कप का खिताब जीता था। इसके अलावा टीम उनकी अगुवाई में 2023 में विश्व कप के फाइनल में भी पहुंची थी। विगमैन ने कहा, ‘‘जब मैं पहली बार इंग्लैंड आयी थी, तो मैंने कल्पना भी नहीं की थी कि मुझे इतना सम्मान और स्नेह मिलेगा। मैं प्रशंसकों का उनके समर्थन के लिए तहे दिल से आभार व्यक्त करती हूं।

प्रमुख खबरें

Gautam Buddha Nagar: चुनावी रंजिश में हत्या के 10 दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया जुर्माना

संसदीय समिति UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता और पाक संबंधों की समीक्षा करेगी

European Union ने भारत से आने वाले स्टील पर लगाया 9.5 प्रतिशत Anti-Dumping शुल्क

CSL शिफ्टिंग के लिए GPOA भवन में पर्याप्त जगह आवंटित, संस्कृति सचिव ने दी जानकारी