डॉक्टर बनने के लिए अंग्रेजी जरूरी नहीं, हिंदी में भी कर सकेंगे MBBS की पढ़ाई, मेडिकल कोर्स लॉन्च करेंगे अमित शाह

By अंकित सिंह | Oct 11, 2022

केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह 16 अक्टूबर को मध्यप्रदेश के दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरान वह भोपाल में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की हिंदी में अनुवादित पुस्तकों का विमोचन करेंगे। इसका मतलब साफ है कि अब मेडिकल की पढ़ाई भी हिंदी में हो सकेगी। मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार मेडिकल की पढ़ाई करने वाले छात्रों को बड़ी सौगात दे रही है। यह उन छात्रों के लिए बड़ी बात है जो हिंदी में अपनी पढ़ाई को जारी रखना चाहते हैं। अमित शाह के विमोचन के बाद ही मध्यप्रदेश में हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। पिछले कई दिनों से मध्य प्रदेश की सरकार लगातार इस पर काम कर रही है। देश में यह पहली बार होगा जब किसी राज्य में एमबीबीएस को लेकर हिंदी में पढ़ाई हो रही होगी। 

इसे भी पढ़ें: मंगलवार को महाकाल गलियारा परियोजना उद्घाटन करेंगे PM मोदी, 856 करोड़ में हुआ है तैयार, जानें इसके बारे में

शिवराज सिंह चौहान ने यह भी कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक संकल्प है कि शिक्षा का माध्यम मातृभाषा होना चाहिए और इसी वजह से हम इस पर आगे बढ़ रहे हैं। हम उन लोगों के जीवन में नया अभियान लाना चाहते हैं जो अंग्रेजी नहीं जानते हैं। शिवराज ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 16 अक्टूबर को मध्यप्रदेश आ रहे हैं। हमारा मध्यप्रदेश देश में पहला राज्य होगा, जहां मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में किए जाने की शुरुआत होगी।

प्रमुख खबरें

वैवाहिक विवादों में कानून के दुरुपयोग पर Allahabad High Court सख्त, आगरा में दर्ज FIR रद्द

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, Akhilesh Yadav बोले निष्पक्ष संस्था पर भाजपा का दबाव

MP OBC Quota: 27 फीसदी आरक्षण रद्द करने के आदेश के खिलाफ Supreme Court जाएगी Congress

दिल्ली अदालत का फैसला: Sharjeel Imam की अंतरिम जमानत रद्द करने से इनकार