एमपी 12वीं बोर्ड परीक्षा का अंग्रेजी पेपर हुआ लीक, सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

By सुयश भट्ट | Feb 17, 2022

भोपाल। मध्‍य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षा आज यानी गुरुवार से शुरू हो गई है। पहले दिन 12वीं का अंग्रेजी विषय का एग्जाम हो रहा है। लेकिन एग्जाम से पहले प्रश्नपत्र लीक हो गया। बुधवार शाम से ही अंग्रेजी का पेपर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इसे भी पढ़ें:दो साल तक बंद रहने के बाद DU के कॉलेज खुले, छात्रों की दिखी भारी भीड़ 

जानकारी मिली है कि मुरैना में बुधवार को 400-400 रुपए में प्रश्नपत्र की बिक्री हुई है। और इसी कारण यह सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि अधिकारी भले ही इस मामले पर प्रतिक्रिया देने से बच रहे हों, लेकिन छानबीन शुरू हो गई है। लेकिन अब छात्र जब परीक्षा देकर वापस आएंगे तब ही पता चल सकेगा कि प्रश्नपत्र असली था या नकली। 

आपको बता दें कि दो साल बाद स्‍कूलोें में एमपी बोर्ड की आफलाइन परीक्षाएं हो रही हैं। प्रदेश भर में 3,861 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसी कड़ी में भोपाल में 104 केंद्रों पर 10वीं के 31,538 और 12वीं के 24,762 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

प्रमुख खबरें

Pakistan में इस साल 3,000 से अधिक आतंकवादी घटनाएं दर्ज की गईं: सेना

IIT-ISM Dhanbad के शोधकर्ताओं को अपशिष्ट जल से तांबा निकालने के लिए मिला Patent

Youth Congress ने Delhi University में गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर निकाला मार्च

Rupee vs Dollar: अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 7 पैसे मजबूत होकर 95.43 पर हुआ बंद