Jaipur में रात की बाजार का यहां पर उठाएं आनंद, खाने की स्टॉल्स के साथ ही देखने को मिलेगा यहां का कल्चर

By अनन्या मिश्रा | Mar 20, 2023

अक्सर दिन में लोग शॉपिंग करना पसंद करते हैं। इसका एक कारण यह भी है कि दिन के उजाले में लोग अच्छे से कपड़ा देख भी लेते हैं। साथ ही आराम से शॉपिंग कर समय से घर भी पहुंच जाते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें रात में मौज-मस्ती करना घूमना-फिरना और शॉपिंग करना पसंद होता है। लोगों के इसी शौक को देखते हुए जयपुर में नाइट बाजार की शुरूआत की गई। पिछले साल शुरू की कई नाइट बाजार में कपड़ों के स्टॉल के अलावा, खाने की चीजें भी लगाई जाती थीं। इसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया था।

इसे भी पढ़ें: Doodhpathri में खूबसूरत नजारों को देखते हुए खाएं मक्के की रोटी, सरसों का साग और पीजिये नून चाय

जल महल की पाल

जयपुर में जल महल के पाल पर नाइट बाजार को लगाया जाता है। यह बाजार शाम को 7 बजे से रात के 1 बजे तक लगाया जाता है। यहां पर कई सारे अलग-अलग फूड्स के स्टॉल और कपड़ों के स्टॉल लगाए जाते हैं। यहां पर आप झिलमिलाती रोशनी में जल महल का पूरा लुत्फ उठा सकते हैं।

एंट्री फीस

जल महल के पाल पर लगी नाइट बाजार में जाने के लिए एंट्री फीस सिर्फ 50 रुपए हैं। यहां पर आने वाले पर्यटकों को 30 रुपए का फूड कूपन दिया जाता है। इस कूपन का इस्तेमाल नाइट बाजार में लगे किसी भी फूड स्टॉल से खाना खरीदने के लिए कर सकते हैं। बता दें कि जयपुर की चौपाटी में एंट्री की फीस केवल 10 रुपए है।

खाने का स्टॉल

यहां पर घूमने आने वाले पर्यटक नाइट बाजार में पंजाबी, राजस्थानी और साउथ इंडियन खाने का लुत्फ ले सकते हैं। यहां पर कई कलाकार राजस्थानी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए लोकनृत्य भी करते हैं। इस दौरान कठपुतली नृत्य, राजस्थानी लोक-गीत, ढोल-नगाड़े के अलावा कालबेलिया नृत्य, भवई नृत्य, राजस्थानी लोकनृत्य, चरी नृत्य, कच्ची घोड़ी व पंजाबी ढोल आदि भी पेश किया जाता है।

​जल महल नाइट मार्केट

जल महल में लगने वाली नाइट मार्केट में 40 फूड स्टॉल के अलावा लगभग 150 हैंडीक्राफ्ट और अन्य की दुकानें सजाई जाती हैं। यहां पर लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ कल्चर नाइट का मजा ले सकते हैं। जयपुर कई चीजों के लिए काफी फेमस है। अगर आप भी जयपुर की अलग-अलग मार्केट से खरीददारी कर रहे हैं तो ऐसे में आप यहां से एक साथ अपनी पसंद की कई चीजों को ले सकते हैं। यहां जयपुरी रजाई, सांगानेरी की चादरें, हस्तशिल्प, ट्रेडिशनल ज्वेलरी मिट्टी और तांबे के बर्तन, नीली मिट्टी के बर्तन के साथ ही जयपुरू जूती और बंधेज साड़ी भी मिल जाएंगी।

पार्किंग

यह नाइट मार्केट शनिवार और रविवार की रात में खुलती है। ऐसे में अगर आप भी यहां आने का प्लान बना रहे हैं तो यहां पर बाजार में आपको पार्किंग की सुविधा नहीं मिलेगी। लेकिन रामनिवास बाग में पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है।

प्रमुख खबरें

Modi Diplomacy Power देखकर दुनिया हैरान, आखिर रातोंरात कैसे बदल गये Donald Trump, Marco Rubio, JD Vance और Elon Musk के तेवर?

हिमाचल में केंद्र के फंड पर CM Sukhu चमका रहे छवि, Jairam Thakur का Congress पर हमला

तमिलनाडु में Drug Smuggling पर DMK नेता का TVK सरकार पर आरोप, CM की चुप्पी पर उठाए सवाल

Heartbroken सुपरमॉडल Cindy Crawford ने बेटे प्रेस्ली गेर्बर की मौत के एक महीने बाद दी भावुक श्रद्धांजलि