Travel Tips: IRCTC के इन पैकेज के साथ बेफिक्र होकर ले ट्रिप का आनंद, ज्यादा नहीं आएगा खर्च

By अनन्या मिश्रा | Jun 05, 2024

गर्मियों में अक्सर हम सभी किसी ठंडे स्थान पर घूमने का प्लान बनाते हैं। ऐसे में अगर आप भी बिना किसी टेंशन के ट्रिप प्लान करना चाहते हैं, तो आप भारतीय रेल के पैकेज का लाभ ले सकते हैं। भारतीय रेल के इन पैकेज से घूमना इसलिए भी आसान होता है, क्योंकि IRCTC आपकी सभी सुविधाओं का ध्यान रखता है।

इसे भी पढ़ें: June Travel Places: जून की गर्मी में ओढ़ना पड़ेगा कंबल, सबसे ठंडी हैं ये 3 जगहें, बनाएं घूमने का प्लान 

दार्जिलिंग, गंगटोक और पेलिंग टूर पैकेज

11 जून को इंदौर से इस पैकेज की शुरूआत होगी।

यह 7 दिन और 6 रात का टूर पैकेज है।

इस पैकेज के तहत आपको दार्जिलिंग, गंगटोक और पेलिंग की फेमस जगहों की सैर कराई जाएगी।

आप इस दौरान फ्लाइट से यात्रा कर सकेंगे।

आपके आने-जाने के लिए टिकट का खर्च पैकेज फीस में शामिल होगा।

यदि आप दो लोग इस यात्रा पर जाते हैं, तो आपको प्रति व्यक्ति 72,000 रुपए देने होंगे।

वहीं 5-11 साल के बच्चों के साथ यात्रा करने पर आपको अलग से 59,750 रुपए देने होंगे।

अगर आपके साथ 2-4 साल के बच्चे यात्रा करते हैं, तो आपको अलग से 30,200 रुपये देने होंगे।

इस टूर पैकेज में आपके होटल, खाने-पीने, आने-जाने व घूमने की सुविधा शामिल होगी। 

जम्मू-कटरा टूर पैकेज

दिल्ल से 29 मई को इस पैकेज की शुरूआत हो रही है। 

वहीं इस पैकेज के लिए 29 मई के बाद से हर रविवार आप टिकट बुक कर सकते हैं।

यह टूर पैकेज 3 रात और 4 दिन का है।

दो लोगों के यात्रा करने पर आपको 7,855 रुपए प्रति व्यक्ति किराया देना होगा।

वहीं यदि आपके साथ 5 से 11 साल के बच्चे भी यात्रा करते हैं, तो आपको 6,160 रुपये अलग से देने होंगे।

भारतीय रेल की ऑफिशियल वेबसाइट से आप इस टूर के लिए टिकट बुक करवा सकते हैं।

गुलमर्ग, पहलगाम, सोनमर्ग और श्रीनगर टूर पैकेज

बता दें कि 30 मई को हैदराबाद से इस पैकेज की शुरूआत हो रही है।

इस दौरान आपको फ्लाइट से यात्रा करने का मौका मिलेगा। 

यदि आप दो लोग यह यात्रा करते हैं, तो आपको 52,930 रुपए प्रति व्यक्ति किराया देना होगा।

वहीं बच्चों के साथ यात्रा करने पर आपको 41,210 रुपये अलग से देने होंगे।

प्रमुख खबरें

Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में 9 दिन दीये में डालें ये 9 चीजें, दूर होगी नकारात्मक ऊर्जा

National Steel Policy 2047: केंद्र ने जारी किया ड्राफ्ट, 60.4 करोड़ टन उत्पादन का लक्ष्य

Amitabh Bachchan का जन्मदिन आज, 11 अक्टूबर के इतिहास में दर्ज हैं ये बड़ी घटनाएं

भारत के खिलाफ ODI Series के लिए New Zealand ने चुनी दो अलग टीमें