Travel Tips: शादी से पहले धमाल! दिल्ली से सटे ये 5 डेस्टिनेशन बैचलर पार्टी के लिए हैं बेस्ट

By अनन्या मिश्रा | Nov 28, 2025

अरेंज हो या लव मैरिज, नए जीवन की शुरूआत को लेकर महिलाएं अधिक उत्साहित रहती हैं। क्योंकि उनको पता होता है कि वैवाहिक जीवन में प्रवेश करते ही उनकी जिम्मेदारी बढ़ने वाली है। ऐसे में कई महिलाएं विवाह से पहले दिल खोलकर मौज-मस्ती और पार्टी करना पसंद करती हैं। शादी से पहले जब दिल खोलकर मौज-मस्ती की बात होती है, तो बैचलर्स पार्टी की बात जरूर होती है। वहीं कई महिलाएं अपने घर में बैचलर्स पार्टी करती हैं, तो कई महिलाएं आसपास स्थित कुछ शानदार डेस्टिनेशन की तलाश करती हैं।

इसे भी पढ़ें: Travel Tips: हनीमून के लिए ये 4 जगहें हैं बेस्ट! 20 हजार में रोमांटिक ट्रिप का सपना होगा पूरा, जानें कैसे

चंडीगढ़

दिल्ली एनसीआर से करीब 4-5 घंटे की ड्राइव पर आप किसी शानदार और फेमस जगह बैचलर्स पार्टी करने की सोच रही हैं, तो कई महिलाएं सबसे पहले चंडीगढ़ का रुख करती हैं। चंडीगढ़ एक बेहद खूबसूरत शहर है।

पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ अपनी शानदार पार्टी हब और नाइटलाइफ के लिए जाना जाता है। चंडीगढ़ में आपको कई रेस्तरां, बार या क्लब मिल जाएंगे, जहां पर आप दिल खोलकर बैचलर्स पार्टी एंजॉय कर सकती हैं। आप चंडीगढ़ में बैचलर्स पार्टी के लिए सेक्टर 32 जा सकती हैं।

शिवपुरी 

दिल्ली एनसीआर से करीब 260 किमी दूरी पर शिवपुरी स्थित है। यह ऋषिकेश के पास में स्थित एक मनमोहक और खूबसूरत डेस्टिनेशन है, जोकि शानदार नाइट पार्टी के लिए जाना जाता है। यह एक शानदार और मनमोहक हिल स्टेशन है।

शिवपुरी की हसीन वादियों में आपको कई ऐसे टेंट हाउस और गेस्ट हाउस रेंट पर मिल जाएंगे। आप बेफिक्र होकर यहां पर अपने दोस्तों के साथ धमाकेदार अंदाज में बैचलर्स पार्टी कर सकती हैं। शिवपुरी के कई टेंट हाउस में अपना म्यूजिक सिस्टम भी होता है। शिवपुरी में बैचलर पार्टी के दौरान आपको कोई रोकने-टोकने वाला भी नहीं होगा। आप यहां पर रात भर पार्टी कर सकती हैं।

जयपुर

राजस्थान की राजधानी जयपुर अपनी ऐतिहासिक और खूबसूरत इमारतों के अलावा शानदार नाइटलाइफ के लिए भी जाना जाता है। जयपुर एक सेफ शहर माना जाता है। इसलिए यहां पर कई महिलाएं पार्टी करने से लेकर घूमने तक के लिए भी आती हैं।

जयपुर अपनी खूबसूरती के अलावा बैचलर पार्टी के लिए भी जाना जाता है। इस शहर में कई रिसॉर्ट, विला और होटल मौजूद हैं। यहां पर आप अपने दोस्तों के साथ बिना किसी फिक्र के बैचलर पार्टी एंजॉय कर सकती हैं। आप बहुत कम खर्च में द स्टैग रूफटॉप और द बूज ऑन लाउंज में बैचलर्स पार्टी एन्जॉय कर सकती हैं।

नैनीताल

अगर आप शिवपुरी से भी खूबसूरत और सुरक्षित हिल स्टेशन में बैचलर्स पार्टी खुलकर एंजॉय करना चाहती हैं, तो आपको नैनीताल की हसीन वादियों में जाना चाहिए। नैनीताल, उत्तराखंड का एक फेमस हिल स्टेशन है, जहां पर महिलाएं अक्सर अकेले घूमने के लिए पहुंचती हैं।

बता दें कि नैनीताल के पहाड़ों में कई ऐसे विला, रिसॉर्ट और क्लब मौजूद हैं, जहां पर आप अपने दोस्तों के साथ रात भर पार्टी कर सकती हैं। बैचलर्स पार्टी करने के बाद आप नैनीताल में स्नो व्यू पॉइंट, नैनी झील और टिफिन टॉप जैसी शानदार और हसीन जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Zee Entertainment का बड़ा दांव, Jio-Sony को पीछे छोड़ हासिल किए FIFA के Broadcasting Rights

World No.1 Aryna Sabalenka ने दिखाया दम, Naomi Osaka को सीधे सेटों में हराकर French Open से किया बाहर

IPL 2026 Final में King Kohli का कमाल, फुटबॉल स्टार Harry Kane भी हुए फैन, बोले- आप बेहतरीन हैं

Kashmir से IPL 2026 तक का सफर, Ban के अंधेरे से निकलकर RCB के हीरो बने Rashikh Salam Dar