बहुत हो गया, अब हम... भारत के दुश्मन George Soros पर भड़के ट्रंप, कसेंगे शिकंजा!

By अभिनय आकाश | Aug 28, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर अरबपति बिजनेसमैन जॉर्ज सोरोस आ गए हैं। ट्रंप ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि  जार्ज सोरोस ने देश में हिंसक प्रदर्शनों का समर्थन किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अरबपति जॉर्ज सोरोस और उनके बेटे एलेक्जेंडर सोरोस पर आपराधिक केस चलाने की मांग की है। ट्रम्प ने कहा कि इन दोनों को हिंसक प्रदर्शनों को समर्थन देने के लिए आरोपी बनाया जाना चाहिए। ट्रम्प ने यह बात अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टूथ सोशल पर लिखी। हालांकि, ट्रम्प ने यह नहीं बताया कि उन्होंने यह बयान किस आधार पर दिया है।

इसे भी पढ़ें: Donald Trump Health: जानें वाली है डोनाल्ड ट्रंप की कुर्सी? मेडिकल रिपोर्ट से अमेरिका में मचा हाहाकार!

हंगरी में जन्मे 95 साल के जॉर्ज सोरोस लंबे समय से अमेरिका और यूरोप की कट्टरपंथी दक्षिणपंथी राजनीति के निशाने पर रहे हैं। उन पर कई बार प्रवासी संकट फैलाने और पुलिस के खिलाफ बड़े पैमाने पर प्रदर्शन कराने जैसे आरोप लगाए जाते रहे हैं। हालांकि, इन आरोपों के कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं। 

प्रमुख खबरें

Election Commission ने 17 राज्यों में वोटर लिस्ट के पुनरीक्षण का दिया निर्देश, 4 जनवरी को अंतिम प्रकाशन

BJP का Rahul Gandhi पर हमला, सत्ता के लिए देश में तख्तापलट की साजिश का लगाया आरोप

लखनऊ में PM Narendra Modi को समर्पित ‘नमो डिजिटल मंदिर’ शुरू, निर्माण के लिए मिला 11 लाख का दान

Nedumbassery Car Crash: केरल में कार हादसे की जांच सही दिशा में, CM Satheesan ने विपक्ष के आरोप नकारे