सिंगापुर में निधन, गुवाहाटी में अंतिम विदाई, Zubeen Garg के लिए थम गया पूरा Assam

By एकता | Sep 21, 2025

असम के सबसे प्रसिद्ध और प्रिय गायकों में से एक, जुबीन गर्ग, अब हमारे बीच नहीं रहे। उनके निधन से न केवल संगीत जगत, बल्कि उनके अनगिनत प्रशंसकों के दिलों में भी एक गहरा खालीपन आ गया है। उनका अंतिम संस्कार इसका गवाह है कि कितने लोग उनसे भावनात्मक रूप से जुड़े हुए थे।

इसे भी पढ़ें: Zubeen Garg death | आदिल-पापोन से प्रीतम तक, जुबिन गर्ग के असमय निधन पर सितारे स्तब्ध, बोले- 'एक युग का अंत'!

सिंगापुर में निधन, गुवाहाटी में अंतिम यात्रा

जुबीन गर्ग का निधन सिंगापुर में हुआ, जहां स्कूबा डाइविंग के दौरान हादसा होने से उनकी मौत हो गयी थी। रविवार को उनका पार्थिव शरीर सिंगापुर से गुवाहाटी लाया गया। गोपीनाथ बोरदोलोई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उनके घर, काहिलीपाड़ा, तक 25 किलोमीटर लंबे रास्ते पर हजारों लोग कतार में खड़े थे।

फूलों से सजी एम्बुलेंस को यह दूरी तय करने में साढ़े पांच घंटे से अधिक का समय लगा, क्योंकि उनके अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ बहुत अधिक थी। इस भीड़ में हर उम्र के लोग थे। सभी ने फूल बरसाए, हाथ जोड़कर श्रद्धांजलि दी और कई लोग तो उन्हें खोने के गम में रो भी पड़े। यह एक ऐसा क्षण था जिसने दिखा दिया कि जुबीन गर्ग केवल एक गायक नहीं थे, बल्कि असम की आत्मा थे।

प्रमुख खबरें

Aichi-Nagoya Asian Games: 85 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा भारत

Asian Games में स्वर्ण जीतने वाली Indian Hockey टीम को ओडिशा सरकार देगी नकद इनाम

400 करोड़ का झटका! Ukraine में भारतीय कंपनी के दवा प्लांट पर Russian Drone का हमला, 1 की मौत

Irani Cup: शेष भारत ने जम्मू कश्मीर को 167 रन से हराया, मुकेश कुमार ने लिए छह विकेट