By अभिनय आकाश | Aug 30, 2025
जब दुनिया के कई देश ट्रंप के टैरफ वॉर से निपटने की तैयारी में लगे थे। उस वक्त इजरायल ने दुनिया की सबसे बड़ी स्ट्राइक कर दुनिया को चौंका दिया। ईरान के प्रॉक्सी और समुदर में बड़ी बड़ी महाशक्तियों पर भारी पड़ने वाली हूति विद्रोहियों की पूरी लीडरशिप को इजरायल की वायुसेना और खुफिया एजेंसी मोसाद ने एक साथ खत्म कर दिया। इजरायल ने एक बार फिर से दुनिया को दिखाया कि उससे दुश्मनी करने वाला दुनिया के किसी भी कोने में छिपा हो। खुद को कितना भी ताकतवर और सुरक्षित समझता हो इजरायल उसे तलाश करके खत्म करके ही दम लेता है। मोसाद के इस ऑपरेशन को इजरायल की खुफिया एजेंसी का अब तक का सबसे बड़ा ऑपरेशन कहा जा रहा है।
उधर, इजराइली आर्मी ने पुष्टि की कि सना में सैन्य ठिकानों और राष्ट्रपति भवन को निशाना बनाया गया। इजराइली रक्षा मंत्री इसराइल काट्ज ने चेतावनी दी कि जो भी इसराइल के खिलाफ हथियार उठाएगा, उसका अंजाम बुरा होगा। हालांकि, यमनी अधिकारियों ने बताया कि इस हमले में 10 लोग मारे गए और 90 घायल हुए। हालांकि, अभी तक इजराइली सेना ने हूती नेतृत्व की मौत की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।