'पूरे देश को मोदी की गारंटी पर भरोसा', CM Yogi बोले- PM पर अंगुली उठाने वाले विकास में बाधक

By अंकित सिंह | Apr 01, 2024

उत्तर प्रदेश में चुनावी प्रचार जोर पकड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रचार की कमान संभाल ली है। आज वह हाथरस में थे जहां उन्होंने सभा को संबोधित किया। इस दौरान योगी ने पिछली सरकारों पर आतंक का राज कायम करने का आरोप लगाया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उंगली उठाने वाले लोग भारत के विकास में बाधक हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि विकसित भारत का सर्वांगीण विकास ही मोदी की गारंटी है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत में हर व्यक्ति, जाति और समुदाय को बिना भेदभाव के सम्मान और आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए। जातिवाद और वंशवाद नहीं होना चाहिए। सबका विकास हो और यही विकसित भारत की संकल्पना का आधार है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी की गारंटी को हमने जमीनी धरातल पर उतरते देखा है, इसलिए पूरे देश को मोदी की गारंटी पर भरोसा है। उन्होंने कहा कि मोदी पर उंगली उठाने वाले भारत के विकास में अवरोधक हैं। योगी ने सोमवार को हाथरस में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार के मंत्री एवं हाथरस से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी अनूप वाल्मीकि प्रधान के लिए जनसमर्थन की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रबुद्धजन समाज को नेतृत्व देते हैं, इसलिए आपका आह्वान करने आए हैं। चुनाव की बागडोर अपने हाथों में लेकर आप उप्र के लक्ष्य के अनुरूप परिणाम देने के लिए मोदी जी को 80 सीटों की जीत की माला दे सकें। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के देवरिया में सिलेंडर फटने से महिला समेत परिवार के चार लोगों की मौत

उन्होंने कहा, ‘‘यह चुनाव परिवार पहले और देश पहले कहने वालों के बीच है। तुष्टिकरण बनाम भारत की आस्था का चुनाव है। हमें देखना है कि अराजकता, दंगा, कर्फ्यू लगाने वालों के हाथों में फिर सत्ता आएगी या दंगामुक्त, कर्फ्यू मुक्त, सुरक्षित वातावरण देने वाली मोदी की सरकार आएगी, जिसने बिना भेदभाव शासन की योजनाओं का लाभ दिया है। न जाति, न पाति, न क्षेत्र, न देखी गई, सभी को समान रूप से विकास की योजनाओं का लाभ दिया गया।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भी यहां आया था और आपने सभी सीटों पर कमल खिलाया।

प्रमुख खबरें

Bird Watching के शौकीनों के लिए बेस्ट हैं ये 5 जगहें, सर्दियों में दिखेंगे रंग-बिरंगे पक्षी

महाराष्ट्र विधान परिषद की 5 सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान, महायुति को सभी सीटें जीतने का भरोसा

Asian Para Games: शैलेष कुमार की अगुवाई में ऊंची कूद में भारत ने जीते तीनों पदक

Love Horoscope For 22 October 2026 | आज का प्रेम राशिफल 22 अक्टूबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन