'पूरा देश मेरा परिवार', बंगाल में बोले PM Modi, NDA सरकार की वापसी पक्की, उड़ी हुई है विपक्षी नेताओं की नींद

By अंकित सिंह | Mar 06, 2024

पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उत्तर 24 परगना जिले के बारासात में अपनी महिला रैली के दौरान अभिनंदन किया गया। अपने संबोधन की शुरूआत भारत माता की जय, जय मां काली, जय मां दुर्गा, जय मां दुर्गा से की। मोदी ने कहा कि आज का ये विशाल कार्यक्रम इस बात का साक्षी है कि भाजपा कैसे नारीशक्ति को विकसित भारत की शक्ति बना रही है। 9 जनवरी को भाजपा ने देश में 'नारीशक्ति वंदन अभियान' शुरू किया था, इस दौरान देश भर में लाखों स्वयं सहायता समूहों से संवाद किया गया। आज यहां पश्चिम बंगाल में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी बहनों का इतना विराट सम्मेलन हो रहा है।

मोदी ने हुंकार भरते हुए कहा कि बीते 10 वर्षों में भाजपा ने बंगाल और देश के विकास के लिए बहुत ईमानदारी से प्रयास किया है। ऐसे काम को देखते हुए ही पूरा देश कह रहा है, पश्चिम बंगाल कह रहा है, हर माता, बहन कह रही है - अबकी बार NDA सरकार 400 पार! उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार में NDA की वापसी पक्की देखकर, INDI alliance के सारे नेता बौखला गए हैं। इस इंडी गठबंधन के भ्रष्टाचारी लोग आजकल मेरे परिवार के बारे में पूछ रहे हैं। ये लोग कह रहे हैं कि मोदी का खुद का परिवार ही नहीं हैं, इसलिए मैं परिवारवाद के खिलाफ बात करता हूं।

इसे भी पढ़ें: Prajatantra: TMC ने खेला महिला सम्मान का कार्ड, बैकफुट पर आई BJP! Pawan Singh ने क्यों किया सरेंडर

उन्होंने कहा कि मेरे देश की बहनें...यही तो मोदी का परिवार हैं। मोदी के शरीर का कण-कण और जीवन का क्षण-क्षण इसी परिवार के लिए समर्पित है। जब मोदी को कोई कष्ट होता है - तो यही माताएं-बहनें-बेटियां कवच बनकर खड़ी हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि आज देश का हर गरीब, हर किसान, हर नौजवान, हर बहन-बेटी कह रही है...मैं हूं मोदी का परिवार!

प्रमुख खबरें

HDFC Bank के CEO Jagdishan की Salary में Mega Hike, सालाना पैकेज पहुंचा 15.13 करोड़ रुपये

Bengaluru Crime: महिला के घर में घुसकर फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय ने की अश्लील हरकत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Vietnam में कैसे डूबी भारतीय Tourists की नाव? ऊंची लहर बनी वजह या कप्तान की बड़ी चूक?

Team India में इंजरी का कहर! Harshit Rana और Varun Chakravarthy बाहर, Prince-Bishnoi को मिला मौका