Pakistan Big Clash On Nasrallah Death: हिजबुल्लाह चीफ की मौत पर जल उठा पूरा पाकिस्तान, अमेरिकी दूतावास की ओर हिंसक भीड़...

By अभिनय आकाश | Sep 30, 2024

पाकिस्तान में नसरल्लाह की मौत पर बवाल मचा हुआ है। करांची में हिंसक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। वहीं प्रदर्शनकारी अमेरिकी वाणिज्य दूतावास की ओर मार्च करने का प्रयास करते नजर आए। लेकिन पुलिस द्वारा रोकने पर हंगामा भी हुआ। एक तरफ प्रदर्शनकारी पथराव करते नजर आए। दूसरी तरफ से आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल किया जा रहा है। आतंकी के लिए पाकिस्तान की हमदर्दी इतनी बढ़ गई कि वहां कि आवाम अब अपनी ही पुलिस पर पथराव करने पर आमदा हो गई। क्या इस्लामाबाद क्या करांची नसरल्लाह की मौत पर देखते ही देखते पाकिस्तान जलने लगा। ऐसा लग रहा है कि मानो हिजबुल्लाह के नसरल्लाह की मौत लेबनान में नहीं इजरायल ने पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक कर दिया हो। 

इसे भी पढ़ें: Operation New Order: पाताल में 50 फीट नीचे बैठा था नरसल्लाह, Real Intelligence के जरिए मोसाद ने असंभव को संभव कर दिखाया

पाकिस्तान को इस बात का भी डर है कि भारत और इजरायल की दोस्ती से उसे नुकसान न हो जाए। वहीं यूनाइटेड स्टेट में इजरायल ने भारत की तारीफ की है। जिससे पाकिस्तान को और भी मिर्ची लग गई है। हिजबुल्लाह पर पाकिस्तान की जनता में आक्रोश है। उनकी मांग है कि कम से कम ओआईसी के देश मिलकर न्यू वर्ल्ड ऑर्डर में इजरायल का बॉयकाट करें। जिससे इजरायल को सबक सिखाया जा सके। 

प्रमुख खबरें

रोली का दाग लगने पर भूलकर भी न करें रगड़ने की गलती, बस इन ट्रिक्स जरिए साफ करें कपड़ें

Delhi Police ने ज्वैलरी किटी फ्रॉड में अनिकेत वर्मा को सूरत से पकड़ा, 1.5 करोड़ की ठगी का आरोप

AI से वित्तीय धोखाधड़ी में भारी उछाल, US में 89 करोड़ डॉलर से अधिक का नुकसान

Ganesh Utsav पर Delhi-NCR में दर्शन के लिए Noida के ये प्रसिद्ध मंदिर हैं बेहद खास