अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के बीच किसी तीसरे शख्स की एंट्री, कौन रह रहा है घर में साथ?

By रेनू तिवारी | Apr 13, 2020

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं। दोनों के बीच एक लंबा रिलेशनशिप चला और फिर दोनों ने अपने आपको शादी के पवित्र बधंन में बाध दिया। दोनों पिछले दो सालों से साथ है। लॉकडाउन के दौरान भी दोनों साथ में ही अपना वक्त बीता रहे हैं। कोई भी हो ये स्वाभाविक है कि एक ही जगह घर के अंदर लंबे समय तक रहते-रहते बोरियत होने लग जाती है। अनुष्का-विराट का लाइफस्टाइल काफी लग्जरी है तो उन्हें ज्यादा तो नहीं लेकिन थोड़ी बहुत बोरियत तो हो ही जाती होगी। बॉलीवुड की ये फेवरेट जोड़ी सोशल मीडिया लॉकडाउन के दौरान काफी पोस्ट कर रही हैं। पोस्ट की माध्यम से ये लोगों को ये भी संदेश दे रहे हैं कि घर से बाहर न निकले और घर पर रहें। साथ-साथ दोनों घर पर क्या कर रहे हैं उसकी भी तस्वीरें शेयर करते हैं।

हाल ही मे विराट कोहली ने जो तस्वीर शेयर की है उससे ये लग रहा है कि लॉकडाउन में दोनों के बीच कोई तीसरा भी रह रहा है जिससे दोनो का काफी लगाव है। विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें विराट अनुष्का के साथ उनका पेट डॉग (Pet Dog)भी उनके साथ दिखाई पड़ रहा है। अनुष्का का तो अपने डॉग के लिए काफी गहरा प्यार देखने को मिल रहा है। अनुष्का  तस्वीर में डॉग को किस करती नजर आ रही हैं। विराट ने भी डॉग को अपने उपर लिटा रखा है।  

आपको बता दें कि देश में कोरोना वायरस के कारण लॉकडाउन हैं। पीएम की अपील के अनुसार 14 अप्रैल को लॉकडाउन खत्म होने की संभावना थी लेकिन बढ़ते मरीजों को देखते हुए लॉकडाउन को आगे भी बढ़ाया जा सकता है। विराज और अनुष्का दोनों अपने अपने काम में काफी बिजी रहते हैं ऐसे में दोनों को काफी समय मिल गया है साथ रहने के लिए । काम की बात करें तो अनुष्का लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। शायद अनुष्का शर्मा ने बॉलीवुड छोड ने का मन बना लिया है।

प्रमुख खबरें

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की T20I सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या को क्यों नहीं चुना गया है? जानें सही कारण

अमेरिका में H-1B Visa के लिए Salary बढ़ाने की तैयारी, Indian IT Professionals के भविष्य पर पड़ेगा सीधा असर

CM Revanth Reddy के नंदी बनाम पांडी बयान पर सियासी घमासान, BRS का Congress पर करारा पलटवार

सुप्रीम कोर्ट ने कॉजपा के छात्र प्रदर्शनकारियों पर दर्ज प्राथमिकियां रद्द कीं