व्हाइट हाउस के पते पर आए एक लिफाफे में मिला जहर, अधिकारियों ने शुरू की जांच

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 20, 2020

वाशिंगटन। अमेरिका में संघीय अधिकारियों ने व्हाइट हाउस के पते पर आए एक लिफाफे में जहर ‘रिसिन’ होने का पता लगाया है। एक अधिकारी ने एसोसिएट प्रेस को शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह पत्र उस सरकारी प्रतिष्ठान में पकड़ा गया जो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस के लिए आने वाली डाक की जांच करता है। अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में इसमें रिसिन होने की पुष्टि हुई है। यह कैस्टर सीड (अरण्डी के बीज) में स्वाभाविक रूप से पाया जाने वाला विषैला पदार्थ है।

प्रमुख खबरें

Gurugram के Sector 38 स्थित PG में पुलिस की छापेमारी, 21 लोग हिरासत में

Kalkaji में पड़ोसियों के बीच खूनी संघर्ष, एक व्यक्ति की मौत और भाई AIIMS में भर्ती

आखिर कैसे हुआ Mumbai का BMW Accident? रफ्तार और नशे की जांच में जुटी पुलिस

गुजरात के Wadia गांव में बच्चियों को देह व्यापार से बचाने के लिए कम उम्र में सगाई की प्रथा