कप्तान मॉर्गन ने शीर्ष क्रम के इन बल्लेबाजों के साथ गेंदबाजों की तारीफ की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 12, 2021

चेन्नई। कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान इयोन मोर्गन ने यहां इंडियन प्रीमियर लीग मैच सनराइजर्स हैदराबाद को 10 रन से हराने के बाद शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों और गेंदबाजों के प्रदर्शन की तारीफ की। इंग्लैंड के वनडे विश्व कप विजेता टीम के कप्तान मोर्गन ने मैच के बाद कहा, ‘‘जीत से खुश हूं। आज शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों विशेषकर नीतिश (राणा) और (राहुल) त्रिपाठी ने आज शानदार बल्लेबाजी की। और गेंदबाजों ने भी अच्छा किया, हम इससे बेहतर शुरूआत की उम्मीद नहीं कर सकते थे। यह अच्छी टीम के खिलाफ चुनौतीपूर्ण मैच था। हम अपने स्कोर से भी खुश थे। ’’

प्रमुख खबरें

Anbil Mahesh से 18 करोड़ की धोखाधड़ी केस में CCB ने की आठ घंटे पूछताछ

नंदीग्राम उपचुनाव: Congress प्रत्याशी मिलन प्रधान 2007 के पुराने मामले में गिरफ्तार

Pakistan के Kohat में मस्जिद के पास भीषण फिदायीन हमला, 15 पुलिसकर्मियों सहित 21 लोगों की मौत

Ayodhya: राम मंदिर चढ़ावा गबन केस के 8 आरोपियों की Judicial Custody 21 सितंबर तक बढ़ी