विचिटा स्टेट यूनिवर्सिटी ने इवांका ट्रंप का भाषण किया रद्द

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 06, 2020

विचिटा। कंसास के एक प्रौद्योगिकी स्कूल ने जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रतिक्रिया की आलोचना के चलते उनकी बेटी इवांका ट्रंप के स्नातक विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन संबोधन की योजना को रद्द कर दिया है। विचिटा स्टेट यूनिवर्सिटी और डब्ल्यूएसयू टेक के प्रशासकों ने बृहस्पतिवार रात इसकी घोषणा की जबकि इससे कुछ ही घंटे पहले उन्होंने घोषणा की थी कि इवांका डब्ल्यूएसयू टेक के स्नातकों से बात करेंगी। दोनों संबद्ध विश्वविद्यालयों के प्रशासकों ने कहा कि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के लिए शनिवार का समारोह विद्यार्थियों पर ही केन्द्रित रहेगा और इसमें नर्सिंग ग्रेजुएट एकमात्र वक्ता होगा। इवांका ट्रंप ने पिछले साल डब्ल्यूएसयू टेक के नेशनल सेंटर फॉर एविएशन ट्रेनिंग का दौरा किया था। उन्होंने एक ट्वीट के जरिए यह कहते हुए प्रतिक्रिया दी, “हमारे देश के परिसरों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का गढ़ होना चाहिए। संस्कृति को रद्द करना और दृष्टिकोण भेदभाव शिक्षण के विपरीत हैं। एक दूसरे को सुनना अब पहले से कहीं ज्यादा महत्त्वपूर्ण हो गया है।”

प्रमुख खबरें

ISSF World Cup में Swapnil Kusale और सरबजोत सिंह संभालेंगे भारतीय दल की कमान

UP के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 AC Electric Buses, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, केंद्र और दिल्ली पुलिस को मेट्रो और ट्रेनों पर लगी पूर्ण रोक हटाने का SC ने दिया निर्देश

सर्वपितृ अमावस्या पर इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, 10 अक्टूबर को तर्पण से पितरों को मिलेगी शांति