By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 14, 2026
भारतीय ड्रेसेज घुड़सवार अनुष अगरवाला ने एशियाई खेलों में हिस्सा लेने का मौका नहीं मिलने पर निराशा जताई और कहा कि महाद्वीपीय खेलों के इस बड़े मंच पर प्रतिस्पर्धा करने का मौका नहीं मिलने से वह आहत हैं। अगरवाला ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट में कहा कि आइची-नागोया एशियाई खेलों में हिस्सा लेने का उनका सपना अब आधिकारिक रूप से खत्म हो गया है। उन्होंने उस प्रक्रिया को लेकर भी नाराजगी जताई, जिसके कारण उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा।
लेकिन इस बार मैं बहुत आहत हूं, इसलिए नहीं कि मैं हार गया, बल्कि इसलिए कि मुझे प्रतिस्पर्धा करने का मौका ही नहीं दिया गया। ’’ अगरवाला हांग्झोउ एशियाई खेलों में भारत की स्वर्ण पदक जीतने वाली ड्रेसेज टीम का हिस्सा थे और उन्होंने व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक भी जीता था। उन्हें शुरुआत में 2026 एशियाई खेलों के लिए रिजर्व खिलाड़ी के रूप में चुना गया था।