भारतीय घुड़सवार फवाद मिर्जा की अच्छी शुरुआत, संयुक्त सातवें पायदान पर बनाई जगह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 31, 2021

तोक्यो। पहली बार ओलंपिक खेलों में चुनौती पेश कर रहे भारतीय घुड़सवार फवाद मिर्जा ने अच्छी शुरुआत की है और शुक्रवार को इवेंटिंग स्पर्धा में ड्रेसेज दौर के बाद तालिका में वह संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर हैं। फवाद घुड़सवारी (इक्वेस्ट्रियन) इवेंटिंग स्पर्धा में चुनौती पेश कर रहे है जिसमें ‘व्यक्तिगत ड्रेसेज’ चरण के बाद क्रॉस कंट्री और जंपिंग स्पर्धाओं के बाद विजेता का चयन होता है। इवेंटिंग के पहले दिन ड्रेसेज में फवाद और उनके घोड़े ‘सिग्नुर मेदीकोट’ को  28 पेनल्टी अंक मिले। फवाद का समर्थन करने वाली बेंगलुरु की संस्था ‘एंबेसी समूह’ ने बताया कि प्रतियोगिता में 63 घुड़सवार भाग ले रहे जिसमें पहले दिन 42 प्रतियोगियों का खेल पूरा हो गया। फवाद मिर्जा और उनके 15 वर्षीय घोड़े सिग्नूर मेडिकॉट ने 28 का स्कोर पोस्ट किया और ड्रेसेज टेस्ट के बाद नौवें स्थान पर रहे। गत ओलंपिक चैंपियन माइकल जंग और उनके घोड़े चिपमंक फ्रह 21.10 पेनल्टी अंक के साथ स्टैंडिंग में शीर्ष पर हैं।

प्रमुख खबरें

India Laser experiment: भारत ने लेजर से भेजा संदेश, देश को मिला बहुत बड़ा सीक्रेट

Arvind Kejriwal ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, पाबंदियों को तानाशाही बताया

दुनियाभर में दोहरेपन और खोखलेपन की सबसे बड़ी मिसाल हैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

Youth Protest से घबराई सरकार, Delhi बनी छावनी: Jairam Ramesh का तीखा वार