Trump ने मचाया धमाल, ISIS से लेकर बगदादी तक का बने काल! भारतवंशी पटेल को बनाया FBI का चीफ

By अभिनय आकाश | Dec 02, 2024

डेढ़ महीने बाद फिर से अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की ताजपोशी होने वाली है। व्हाइट हाउस ने नई रिपब्लिकन सरकार चलाने की तैयारी कर रहे अमेरिका के नवर्विचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फिलहाल अपनी नई टीम बनाने में जुटे हैं। इस समय ट्रंप सोच समझ कर ऐसे लोगों को चुन रहे हैं जो अगले चार साल तक उनके एजेडों को मजबूती से लागू कर सकें। ट्रंप की नई सरकार में सबसे नया नाम कश्यप काश पटेल का है। डोनाल्ड ट्रंप ने भारतवंशी दिग्गज काश पटेल को फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टीगेशन (एफबीआई) का नया डायरेक्टर बनाया है। कश्यप काश पटेल पेशे से वकील हैं। ट्रंप ने पिछले कार्यकाल में भी काश पटेल को कई अहम जिम्मेदारियां सौंपी थी। ट्रंप के पिछले कार्यकाल में पटेल सीनियर कांसलेट थे। 

इसे भी पढ़ें: ट्रम्प ने ट्रूडो से मुलाकात की; व्यापार, सीमा सुरक्षा पर चर्चा की

ट्रंप 2.0 में भारतीय मूल के लोगों का दबदबा

ट्रंप 2.0 में भारतवंशियों का दबदबा है। भारतीय मूल के 4 लोगों को ट्रप प्रशासन में जगह मिली है। काश पटेल के अलावा विवेक रामास्वामी को डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेट एफिशिएंसी के लिए चुना गया है। तुलसी गबार्ड 'डायरेक्टर ऑफ नैशनल इंटेलिजेस' बनी है। जय भट्टाचार्य को 'नैशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ' (NIH) के निदेशक के रूप में चुना गया है। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police का सख्त एक्शन: CJP Protest से पहले 500 हिरासत में, राजधानी में CAPF की तैनाती

Dhurandhar The Revenge ने मारी ग्लोबल छलांग! Grammy Awards की दौड़ में शामिल हुआ फिल्म का संगीत, जानें कौन-कौन से गाने हैं रेस में

Ind vs WI: तीसरे T20 मैच में इंदौर के Holkar Stadium पर फिर बन सकते हैं बड़े रन

6 महीने के अंदर गिर जाएगी मोदी सरकार, CJP प्रोटेस्ट के बीच संजय राउत का दावा, बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल होने वाली है