हाई टेक्नॉलॉजी वाले ट्रैक्टरों के विनिर्माण के लिए एस्कार्ट्स-कुबोता आये साथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 10, 2018

नयी दिल्ली। इंजीनियरिंग एवं कृषि उपकरण कंपनी एस्कॉर्ट्स ने जापान की कुबोता कॉरपोरेशन के साथ हाई एंड प्रौद्योगिकी के ट्रैक्टरों के विनिर्माण के लिए संयुक्त उद्यम का गठन किया है। यह संयुक्त उद्यम घरेलू और निर्यात बाजार दोनों के लिए ट्रैक्टरों का विनिर्माण करेगा। दोनों कंपनियों ने सोमवार को एक संयुक्त बयान में यह जानकारी दी। 

बयान में कहा गया है कि यह संयुक्त उद्यम कुबोता की प्रौद्योगिकी और एस्कार्ट्स की इंजीनियरिंग क्षमता का लाभ उठाकर उच्च दक्षता के मूल्यवर्धित ट्रैक्टरों का विनिर्माण करेगा जिससे वैश्विक स्तर पर अग्रणी स्थिति हासिल की जा सके। बयान में कहा गया है कि इस संयुक्त उद्यम में शुरूआत में 300 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- उर्जित पटेल ने RBI गवर्नर पद से दिया इस्तीफा

यह कुबोता और एस्कार्ट्स के बीच 60:40 अनुपात वाला उपक्रम है। इसके जरिये दोनों कंपनियां अपनी मौजूदा और भविष्य की क्षमताओं का महत्तम इस्तेमाल कर पाएंगी। 

प्रमुख खबरें

UP में नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, 69 मामलों में 78.50 करोड़ की संपत्ति जब्त

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया