Esha Deol ने खत्म की 12 साल की शादी, Bharat Takhtani का Extra Marital Affair बना रिश्ता टूटने की वजह!

By एकता | Jan 18, 2024

बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा देओल की निजी जिंदगी पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी हुई हैं। दरअसल, अभी हाल ही में एक रेड्डिट यूजर की पोस्ट ने सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है, जिसमें ईशा के उनके पति भरत तख्तानी से अलग होने के दावे किये गए हैं। इसी के साथ पोस्ट में भरत के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की भी बात की गयी है। रेड्डिट यूजर के सनसनीखेज दावों के बाद ईशा और उनकी निजी जिंदगी सोशल मीडिया पर चर्चा का मुद्दा बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें: Vidya Balan और Pratik Gandhi ने शेयर की एक जैसी पोस्ट, Netizen बोले- लगता है साथ में आ रही हैं नयी फिल्म

यूजर ने आगे दावा किया कि भरत धोखा दे रहे थे, इसलिए ईशा ने उनके साथ रहना छोड़ दिया। यूजर ने दावा किया कि उसने ईशा के पति भरत को नए साल के दिन बेंगलुरु में एक पार्टी में देखा था। जहां वह अपनी एक कथित गर्लफ्रेंड के साथ थे। पोस्ट में ये भी बताया गया है कि भरत की गर्लफ्रेंड बेंगलुरु में ही रहती है। रेड्डिट यूजर की पोस्ट ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा रखी है। हालाँकि, ईशा और भरत की तरफ से इन खबरों पर किसी भी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गयी है। बता दें, ईशा देओल ने 29 जून 2012 को भरत से शादी की थी। यह शादी मुंबई के इस्कॉन मंदिर में हुई थी। शादी के पांच साल बाद ये कपल एक बेटी राध्या के माता-पिता बने और फिर साल 2019 में अभिनेत्री ने अपनी दूसरी बेटी मिराया को जन्म दिया।

Esha Deol separated?
byu/Narrow-Oil-3976 inBollyBlindsNGossip

प्रमुख खबरें

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार

Larsen & Toubro को Middle East में मिला ₹15,000 करोड़ का Mega Project, बढ़ेगी कंपनी की ताकत

AI Startup Perplexity में निवेश की तैयारी में Nvidia, 30 अरब डॉलर के पार पहुंचेगा कंपनी का Valuation

TCS और Porsche के बीच ₹14,000 करोड़ की Strategic Partnership, ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग में आएगा बड़ा बदलाव