ब्रेक के बाद ईशा देओल की बॉलीवुड में एंट्री, फिल्म 'एक दुआ' का ट्रेलर रिलीज

By रेनू तिवारी | Jul 19, 2021

हेमा मालिनी की बेटी एक्ट्रेस ईशा देओल लंबे समय बाद बॉलीवुड में फिर से वापसी कर रही हैं। एक्ट्रेस ने इस बार एक्टिंग के साथ साथ फिल्म प्रोडक्शन में भी डेब्यू किया है। उन्होंने हाल ही में भारत ईशा फिल्म्स नाम से अपना प्रोडक्शन बैनर लॉन्च किया। अब अपने प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म 'एक दुआ' का ट्रेलर भी उन्होंने जारी किया है। राम कमल मुखर्जी द्वारा निर्देशित फिल्म में बाल कलाकार बार्बी शर्मा, श्रेयांश निक नाग और राजवीर अंकुर सिंह भी हैं।

इसे भी पढ़ें: निर्देशक मणिरत्नम ने पुदुचेरी में शुरू की महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट Ponniyin Selvan की शूटिंग 

एक दुआ का प्रीमियर 26 जुलाई को वूट सेलेक्ट पर होगा। ट्रेलर को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए, ईशा देओल ने लिखा: "हमारी फिल्म 'एक दुआ' का प्रीमियर सोमवार 26 जुलाई 2021 को वूट सेलेक्ट पर होगा। इसे देखें और हमें अपना प्यार, शुभकामनाएं, दुआ और आशीर्वाद दें।"

ईशा ने कुछ दिन पहले एक दुआ का फर्स्ट लुक जारी किया था। पोस्टर में अभिनेत्री और बार्बी शर्मा को भगवान से प्रार्थना करते देखा जा सकता है। ईशा ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, "हमारे बैनर भारत ईशा फिल्म्स (बीईएफ) के तहत हमारी फिल्म 'एक दुआ' का फर्स्ट लुक जारी।

प्रमुख खबरें

Raymond Lifestyle और Honda Cars के वित्तीय परिणामों में मिले-जुले रुझान

Umesh Patel: सरकारी काम में बाधा डालने के मामले में सांसद को दो साल की सजा

Commonwealth Games 2022: ग्लास्गो में जैसमीन और प्रीति समेत चार मुक्केबाजों ने जीते स्वर्ण

Ayodhya राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच अंतिम चरण में, ट्रस्ट सदस्य का बयान