ईश्वरप्पा तारीफ के काबिल हैं इसलिए प्रधानमंत्री ने फोन किया, इस पर हंगामा क्यों?

By नीरज कुमार दुबे | Apr 21, 2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री केएस ईश्वरप्पा से फोन पर बात की तो कांग्रेस ने इसे इस रूप में पेश कर दिया है कि प्रधानमंत्री ने ईश्वरप्पा को ईमानदारी का सर्टिफिकेट दे दिया है। जबकि प्रधानमंत्री ने ईश्वरप्पा को फोन इसलिए किया था ताकि वह उनकी इस बात के लिए तारीफ कर सकें कि उन्होंने इस बार चुनाव नहीं लड़ने का पार्टी का अनुरोध मान लिया था। यही नहीं भाजपा ने ईश्वरप्पा के बेटे को भी उम्मीदवार नहीं बनाया इसके बावजूद ईश्वरप्पा पार्टी छोड़कर नहीं गये या नाराज होकर घर नहीं बैठे बल्कि पार्टी उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने में जुटे हैं।

इसे भी पढ़ें: karnataka: नड्डा का कांग्रेस पर तंज, कहा- बांटते-बांटते वह खुद भी इतने बंट गए कि उनके पास कुछ रहा नहीं

देखा जाये तो कोई भी पार्टी तभी मजबूत होती है जब उसके नेता और कार्यकर्ता पार्टी के निर्णय का सम्मान करते हैं। इसलिए ईश्वरप्पा ने जो किया इसके लिए उनकी तारीफ होनी ही चाहिए। इसे इस रूप में दर्शाना गलत है कि प्रधानमंत्री ने किसी को ईमानदारी का सर्टिफिकेट दे दिया है या प्रधानमंत्री को भ्रष्टाचार से कोई दिक्कत नहीं है।

यदि किसी को यह आपत्ति है कि देश के प्रधानमंत्री किसी राज्य की एक-एक विधानसभा सीट की चिंता क्यों कर रहे हैं तो उन्हें यह भी देखना चाहिए कि नरेंद्र मोदी भाजपा के शीर्ष नेता और पुराने कार्यकर्ता भी हैं। वह भी अन्य नेताओं की तरह चाहेंगे कि उनकी पार्टी को हर सीट पर जीत मिले। नरेंद्र मोदी का मामला तो इसलिए भी अलग हो जाता है क्योंकि उनकी पार्टी सारे चुनाव ही प्रधानमंत्री की छवि के आधार पर लड़ती है। साथ ही आलोचकों को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि ईश्वरप्पा पर कोई आरोप साबित नहीं हुए हैं और ना ही उन्हें कोई सजा हुई है। इसलिए ईश्वरप्पा जैसे वरिष्ठ नेताओं की छवि पर भी दाग लगाने से बचना चाहिए।

-नीरज कुमार दुबे

प्रमुख खबरें

West Bengal में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी, Shyama Prasad Mukherjee पर शामिल होगा पाठ

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Manipur Cabinet ने हिंसा में लापता 49 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने को दी मंजूरी

राजस्थान में पंचायत चुनाव अभियान का आगाज, Govind Singh Dotasra ने भाजपा पर लगाए आरोप