Festive Season में ट्रिप के दौरान बैग में रखें ये Skincare Products, चेहरा पर बना रहेगा नूर!

By दिव्यांशी भदौरिया | Sep 21, 2026

अक्सर लोग फेस्टिव सीजन शुरु होते ही कहीं न कहीं घूमने जरुर जाते हैं।  ऐसे कई लोग अलग-अलग फक्शन में जाते हैं। कभी दिन में पूजा या फेस्टिवल सेलिब्रेशन के लिए निकलना होता है। चाहे शाम और रात में दोस्तों या परिवार के साथ बाहर जाना होता है।

अगर आप किसी शहर में ट्रिप करने का प्लान कर रही हैं, तो अपने बैग में कुछ जरुरी स्किनकेयर चीजें रख लें।

बैग में रखें ये स्‍क‍िन केयर प्रोडक्ट्स

यदि आपको कई दिनों या कुछ घंटों के लिए बाहर जाना है, तो अपने बैग में ये स्किन केयर प्रोडक्ट्स को जरुर रखें। इससे आपकी त्वचा फ्रेश और हाइड्रेटेड रहेगी।

सनस्क्रीन

यदि आप फेस्टिवल के समय ट्रिप का प्लान कर रही हैं, तो आप सनस्क्रीन अपने बैग में जरुर रखें। पंडाल घूमना हो, बाहर फेस्टिव लंच करना हो या एक सेलिब्रेशेन से दूसरे सेलिब्रेशन तक जाना हो या किसी दूसरे शहर के ट्रिप पर जाना हो, तो आप अपने बैग में SPF 50 सनस्क्रीन रख सकती हैं। बाहर के समय रहने के कारण इसे दोबारा लगाना भी अपने फेस्टिव रूटीन का हिस्सा बनाएं। इस तरह की सनस्क्रीन को चुन सकती हैं-

SPF 50
व्हाइट कास्ट न छोड़ने वाली
मैट फिनिश वाली
स्‍क‍िन पर ज्यादा शाइन न दिखाने वाली

इस तरह की सनस्क्रीन चेहरे पर लगाने से व्हाइट लेयर नजर नहीं आएगी और आपकी स्किन को प्रोटेक्शन प्रदान की जाएगी।

वेट वाइप्स

आप कहीं जाते हैं, तो उस दौरान पसीना, धूल और प्रदूषण के कारण चेहरा जल्दी गंदा या चिपचिपा हो जाता है। ऐसे में आप अपने बैग में जेंटल वेट वाइप्स जरुर रखें। जब जल्दी से फ्रेश होना हो और चेहरा धोने का समय या सुविधा न हो, तब इनका इस्तेमाल किया जाता है। खासकर सेल्फी से पहले इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करने से आपकी स्किन इंस्टेंट फ्रेशनेस नजर आएगी।

फेस वॉश

अक्सर बाहर घूमने के दौरान पसीने, धूल, ऑयल चेहरे पर ज्यादा जम जाता है। ऐसे में आप बैग में एक छोटा-सा फेस वॉश भी रख सकते हैं। इसलिए जब भी आपको मौका मिले, तो इससे चेहरा धो सकती हैं। यदि बाहर घूमने के बाद त्वचा पर टैन या डलनेस दिखने लगे, तो जरुर इसका प्रयोग करें।

इन चीजों को भी रखें साथ

यदि आप धूप में ज्यादा समय से हैं, तो इन चीजों को भी अपने बैग में रखें।

-धूप से बचने वाला चश्‍मा
-पानी की बॉटल
-ल‍िप ट‍िंट
-छोटा सा मॉइश्चराइजर
-रुमाल
-स्‍कार्फ
-म‍ि‍स्‍ट स्‍प्रे
-ब्लोटिंग पेपर
-कॉम्पैक्ट पाउडर 
 

प्रमुख खबरें

भारत से पंगा लेकर फंसे तारिक रहमान, अंधेरे में डूब गया बांग्लादेश, काट दी लाइट!

Ashes का बेसब्री से इंतजार, England Test Coach Stephen Fleming ने बताई अपनी योजना

Yeh Prem Mol Liya Title Track Release | 12 साल बाद लौटा राजश्री का प्रेम! आयुष्मान खुराना और शरवरी के ये प्रेम मोल लिया का ग्रैंड सॉन्ग रिलीज़

मनीष सिसोदिया को डेटा मिसमैच तो जयशंकर को अनमैप्ड का अलर्ट...SIR में और भी चौंकाने वाले अपडेट