न्यायालय की अवहेलना कर ताला तोड़कर पूर्व मंत्री के बंगले में घुसे संपदा अधिकारी

By दिनेश शुक्ल | Sep 04, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश में बंगला पॉलिटिक्स के बीच शुक्रवार को भोपाल में संपदा विभाग के अधिकारी पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के बंगले में बिना अनुमति के घुस गए। भोपाल में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के सरकारी आवास B-10, चार इमली में वर्मा एवं परिवारजनों की अनुपस्थिति में यह अधिकारी ताले तोड़कर घुसे गए। जबकि बंगला खाली करने के उक्त मामले में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा की ओर से इंदौर उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गई थी। इंदौर उच्च न्यायालय में सुनवाई के दौरान न्यायालय ने कहा था कि इस मामले के जबलपुर हाईकोर्ट के अधिकार क्षेत्र का होने के कारण इसे वहां स्थानांतरित किया जा रहा है। 

प्रमुख खबरें

HDFC Bank के नए CEO अनूप बागची को पहले साल 43 करोड़ रुपये का पैकेज मिलेगा

Allahabad High Court ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में 38 साल बाद व्यक्ति को किया बरी

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR