नए संसद भवन के निर्माण की अनुमानित लागत कितनी है ? हरदीप पुरी ने दिया इसका जवाब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 22, 2020

नयी दिल्ली। सरकार ने मंगलवार को बताया कि संसद के नये भवन के निर्माण की अनुमानित लागत 971 करोड़ रूपये है। लोकसभा में माला राय के प्रश्न के लिखित उत्तर में शहरी एवं आवास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संसद के नये भवन के निर्माण के लिये निविदा खुली बोली के माध्यम से आमंत्रित की गई। मेसर्स टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड 861.91 करोड़ रूपये की निविदा वाले न्यूनतम निविदाकार के रूप में सामने आया। पुरी ने कहा, ‘‘ सेंट्रल विस्टा एवन्यू और अन्य भवनों के विकास एवं पुनर्विकास की अनुमानित लागत को योजनाओं को अंतिम रूप देने के पश्चात जुटाया जाएगा। ’’ 

इसे भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ ने फिल्मी हस्तियों के साथ बैठक की, कहा- UP की भूल सुधारेगी नोएडा फिल्म सिटी 

हरदीप पुरी ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद सेंट्रल विस्टा के अन्य भवन जैसे कृषि भवन, उद्योग भवन आदि बनाए गए। ये भवन 50 वर्ष से अधिक पुराने हैं और कुशल कार्यालय माहौल के लिये इन भवनों में काम करने की जगह, पार्किंग, सुविधाओं और सेवाओं की कमी है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सेंट्रल विस्टा के विकास/पुनर्विकास के लिये परामर्शी कार्य केंद्रीय लोक निर्माण विभाग द्वारा अपनायी गई गुणवत्ता सह लागत आधारित निविदा प्रणाली के माध्यम से एचसीपी डिजाइन प्लानिंग एंड मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड को दिया गया है।

प्रमुख खबरें

Delhi में Onion Price हुआ दोगुना, महाराष्ट्र में बारिश से थोक भाव 50 रुपये प्रति किलो पहुंचे

Himachal में बागवान न खरीदें नकली PGR, मंत्री Jagat Singh Negi ने दी सलाह

नई फीस लगेगी...गद्दारी करने वाले बांग्लादेश को भारत ने दिया सबसे बड़ा झटका

भारत को सबसे खतरनाक मशीन देने वाला है रूस, हिले कई देश!