Estonia elections: यूक्रेन समर्थक प्रधानमंत्री कलास की पार्टी को अच्छी-खासी बढ़त

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 06, 2023

ताल्लिन। एस्टोनिया में रविवार को हुए संसदीय चुनाव के शुरुआती परिणाम में प्रधानमंत्री काजा कलास की मध्य-दक्षिणपंथी रिफॉर्म पार्टी ने अच्छी-खासी बढ़त हासिल कर ली है। रिफॉर्म पार्टी को यूक्रेन का एक बड़ा समर्थक माना जाता है। काजा कलास की पार्टी का मुकाबला ‘कंजर्वेटिव पीपुल्स पार्टी ऑफ एस्तोनिया’ (ईकेआरई) से है, जो बाल्टिक राष्ट्र में यूक्रेन संकट के प्रभाव को कम करने पर जोर देती है और एस्टोनिया की उच्च मुद्रास्फीति दर के लिए वर्तमान सरकार को दोषी ठहराती है।

इसे भी पढ़ें: पूर्व Pakistani जनरल ने असैन्य-सैन्य असंतुलन के लिए राजनीतिक नेतृत्व को जिम्मेदार ठहराया

प्रधानमंत्री काजा कलास (45) ने पार्टी सहयोगियों से कहा, ‘‘ये शुरुआती परिणाम हमें एक अच्छी सरकार बनाने के लिए अंतत: एक मजबूत जनादेश देंगे। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि इस तरह के मजबूत जनादेश के बाद यह (यूक्रेन को सहायता) जारी रहेगा क्योंकि ईकेआरई और शायद सेंटर पार्टी के अलावा सभी अन्य दल इसे लेकर सहमत हैं।’’ कलास 2021 में प्रधानमंत्री बनीं और रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन की यूरोप में सबसे मुखर समर्थकों में से एक के रूप में सामने आईं।

प्रमुख खबरें

Thane Police ने सेक्स रैकेट से टीवी एक्ट्रेस को छुड़ाया, महिला गिरफ्तार

Delhi CJP Protest के दौरान पुलिस कार्रवाई पर Supreme Court में सुनवाई, वकीलों ने क्या-क्या कहा?

बंगला साहिब में Delhi Police की कार्रवाई पर भड़के CM Bhagwant Mann, लगाया बड़ा आरोप

Manipur के पहाड़ी जिलों में ताजा झड़पें, 9 लोगों की मौत के बाद अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात