Cash-for-query row: महुआ मोइत्रा मामले में 26 अक्टूबर को सुनवाई करेगी एथिक्स कमेटी, निशिकांत दुबे को भी बुलाया

By अंकित सिंह | Oct 18, 2023

संसद की आचार समिति तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ "कैश-फॉर-क्वेरी" शिकायत पर 26 अक्टूबर को सुनवाई करेगी। संसदीय समिति ने महुआ मोइत्रा के खिलाफ शिकायत पर मौखिक साक्ष्य के लिए भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को 26 अक्टूबर को बुलाया। संसदीय समिति 26 अक्टूबर को वकील जय अनंत देहाद्रई को भी सुनेगी। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने मोइत्रा पर अडानी समूह और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को निशाना बनाने के लिए व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी की ओर से संसद में "सवाल पूछने के लिए रिश्वत लेने" का आरोप लगाया। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Mahua Moitra पर लगे गंभीर आरोप को लेकर राजनीति तेज, समर्थन में उतरे विपक्षी नेता

हाई कोर्ट का रूख

तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख कर भाजपा नेता निशिकांत दुबे, एक वकील और कई सोशल मीडिया मंचों तथा मीडिया संस्थानों को उनके (मोइत्रा के) खिलाफ कथित फर्जी और अपमानजनक सामग्री पोस्ट, प्रसारित या प्रकाशित करने से रोकने का अनुरोध किया। न्यायमूर्ति सचिन दत्ता द्वारा इस हफ्ते के अंत में विषय पर सुनवाई करने की संभावना है। पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर से लोकसभा सदस्य मोइत्रा ने भाजपा सांसद दुबे, अधिवक्ता जय अनंत देहाद्रई, सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’, सर्च इंजन गूगल, यू ट्यूब और 15 मीडिया संस्थानों के खिलाफ स्थायी रोक और क्षतिपूर्ति के लिए, तथा अपने खिलाफ अपमानजनक, झूठे और दुर्भावनापूर्ण बयान देने, प्रकाशित करने, प्रसार करने से उन्हें रोकने का अनुरोध किया है। 

प्रमुख खबरें

TDP में बड़ा फेरबदल, Nara Lokesh को कमान; Andhra Pradesh में क्या है Naidu का नया प्लान?

Bihar में सम्राट युग का आगाज़, CM चौधरी और उनकी Team को PM Modi ने दी बधाई, जताया पूरा विश्वास

Toaster Movie Review: राजकुमार राव की कंजूसी और सान्या मल्होत्रा का साथ, क्या वाकई कुरकुरी है यह फिल्म?

South India की चिंता खत्म! परिसीमन पर केंद्र का वादा, नहीं होगा भेदभाव