Etihad Airways की ब्रांड एंबेसडर बनीं Katrina Kaif, एयरलाइन का कमर्शियल एड करती आएंगी नजर

By रेनू तिवारी | Sep 12, 2023

मुंबई। कैटरीना कैफ बॉलीवुड की वो अदाकारा है जो लोगों के दिलों पर अपनी खूबसूरती के कारण लंबे समय से राज कर रही हैं। एक्ट्रेस फिल्मों के साथ कई कमर्शियल विज्ञापनों में भी नजर आती हैं। अब कैट के हाथ एक नया प्रोटेक्ट लगा हैं। संयुक्त अरब अमीरात की राष्ट्रीय एयरलाइन एतिहाद एयरवेज ने मंगलवार को कहा कि उसने बॉलीवुड दिवा कैटरीना कैफ को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है।

संयुक्त अरब अमीरात की राष्ट्रीय एयरलाइन एतिहाद एयरवेज ने अभिनेत्री कैटरीना कैफ को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया है। इससे पहले कैटरीना ने 2010 में भी एतिहाद के साथ काम किया था। एयरलाइन की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, एतिहाद के ब्रांड एंबेसडर के रूप में कैटरीना कंपनी की प्रचार के लिए बनाई जाने वाली वीडियो में नजर आएंगी। बयान में कहा गया कि एयरलाइन के साथ उनकी साझेदारी भारतीय बाजार में एतिहाद को और मजबूत स्थिति में लाएगी। यह भारत में निरंतर वृद्धि के लिए एयरलाइन की रणनीति के अनुरूप है।

इसे भी पढ़ें: AR Rahman Concert Controversy | चेन्नई कॉन्सर्ट की असफलता पर एआर रहमान की बेटियों ने किया पिता का बचाव

एतिहाद एयरवेज में ब्रांड, विपणन एवं प्रायोजन की उपाध्यक्ष अमीना ताहेर ने कहा, ‘‘ हम अपने ब्रांड एंबेसडर के रूप में एतिहाद एयरवेज परिवार में कैटरीना कैफ का स्वागत करते हैं।’’ कैटरीना कैफ ने कहा, ‘‘ मैं इस टीम का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं जिसका लक्ष्य विचारशील संबंध स्थापित करना है। मैं एतिहाद का प्रतिनिधित्व करने तथा उनकी यात्रा का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक हूं।

प्रमुख खबरें

राजस्थान Panchayat Election में दोपहर एक बजे तक 46.15 प्रतिशत वोटिंग दर्ज

Mayawati का दावा: UP में केवल BSP सरकार ही दे सकती है गरीबों और वंचितों को न्याय

गोकुल डेयरी पर कब्जे के प्रयास का आरोप, Satej Patil ने 9 नवंबर को विरोध मार्च की घोषणा की

Dhanteras पर Yam Deepam समेत 13 दीपक जलाने की परंपरा और इन्हें रखने के सही स्थान