ईयू के शीर्ष राजनयिक के तेहरान आने की उम्मीद, ईरानी विदेश मंत्रालय ने की घोषणा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 02, 2020

तेहरान। यूरोपीय संघ (ईयू) के शीर्ष राजनयिक जोसेप बोरेल के सोमवार को तेहरान आने की उम्मीद है। ईरानी परमाणु मुद्दे को लेकर फिर से पैदा हुए तनाव के बीच यात्रा से एक दिन पहले ईरानी विदेश मंत्रालय ने यह घोषणा की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अब्बास मौसवी ने एक बयान में कहा, ‘‘(दिसंबर की शुरूआत में) पदभारग्रहण करने के बाद बोरेल ‘‘पहली बार कल ईरान की यात्रा पर आयेंगे। उनके विदेश मंत्री (मोहम्मद जवाद जरीफ) और ईरान के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक प्रस्तावित है।’’

मौसवी ने हालांकि इस संबंध में विस्तृत जानकारी नहीं दी कि बोरेल कब आयेंगे या देश में कब तक रहेंगे। इस्लामी गणराज्य के परमाणु कार्यक्रम को लेकर ईरान और पश्चिमी देशों के बीच तनाव के बीच शीर्ष राजनयिक की यह यात्रा होगी।

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों में Elavenil Valarivan ने जीता रजत, ओलंपिक चैम्पियन को हराकर बढ़ा आत्मविश्वास

Dr Virendra Kumar और Rekha Gupta ने दिल्ली में 62 दिव्यांग प्रतिभाओं को किया सम्मानित

Attica Gold पर ED का एक्शन, चोरी का सोना खरीदने के आरोप में 16 ठिकानों पर तलाशी

विपक्ष की आलोचनाओं से नहीं पड़ता फर्क, DMK पर सवाल जारी रहेंगे: Vijay