अब यूरोप ने शुरू किया पलटवार, ठोकेगा ऐसा टैरिफ, अमेरिका को लगेगा 93 बिलियन डॉलर का झटका

By अभिनय आकाश | Jan 19, 2026

अमेरिका और यूरोप के बीच एक ऐसी ट्रेड वॉर छिड़ गई है जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। राष्ट्रपति ट्रंप की ग्रीनलैंड को हड़पने की जिद अब अमेरिका पर ही भारी पड़ती दिखाई दे रही है। यूरोप ने साफ कर दिया है कि वो ट्रंप की धमकियों के आगे झुकने वाला नहीं है। खबर है कि यूरोपीय संघ अमेरिका को 93 बिलियन यूरो यानी करीब 107 अरब डॉलर का तगड़ा झटका देने की तैयारी में है। दरअसल यह लड़ाई अब सिर्फ बयानों तक सीमित नहीं रही बल्कि सीधे तौर पर दुनिया की इकॉनमी को हिलाने वाली जंग बन चुकी है। यह पूरा विवाद ग्रीनलैंड को लेकर शुरू हुआ। ट्रंप किसी भी तरह से ग्रीनलैंड को कब्जा जमाना चाहते हैं। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रुथ सोशल पर चेतावनी भी दी कि अगर ग्रीनलैंड को लेकर समझौता नहीं हुआ तो 1 फरवरी से डेनमार्क, फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन समेत आठ यूरोपीय देशों के सामान पर 10% एक्स्ट्रा टेरिफ लगा दिया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: NATO को भी बख्शने के मूड में नहीं ट्रंप, लगाएंगे 25% टैरिफ

वहीं कनाडा के प्रधानमंत्री मार्कानी ने भी इस पर गहरी चिंता जताई है। कनाडा ने साफ कहा है कि किसी भी देश की क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान होना चाहिए और ग्रीनलैंड का भविष्य डेनमार्क को ही तय करना चाहिए। कुल मिलाकर ट्रंप की अमेरिका फर्स्ट की नीति अब यूरोप के साथ उनके रिश्ते में बड़ी दरार डाल रही है। अब यहां सवाल यह है कि क्या ट्रंप इस आर्थिक नुकसान के दर से पीछे हटेंगे या फिर दुनिया एक ऐसी आर्थिक मंदी की तरफ बढ़ जाएगी जिससे उभना मुश्किल होगा। 

प्रमुख खबरें

My Bharat Platform से जुड़े 2.3 करोड़ युवा, Viksit Gaon संवाद में PM Modi ने की Solo Traveling ट्रेंड की जमकर तारीफ

Punjab Paper Leak Row: बीजेपी के आरोपों पर CM Bhagwant Mann का पलटवार

Sri Lanka Tour: Washington Sundar की Injury ने बढ़ाई चिंता, Saransh Jain को मिल सकता है मौका

Westend Agro Products पर FSSAI का बड़ा Action: Expiry Date से छेड़छाड़ के आरोप में लाइसेंस तत्काल प्रभाव से सस्पेंड