यूरोपीय देशों ने ईरान से परमाणु समझौते से पीछे नहीं हटने की अपील की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 10, 2019

तेहरान। यूरोपीय देशों ने ईरान से मंगलवार को अपील की कि वह यूरेनियम संवर्धन बढ़ाने के अपने कदम से पीछे हटे। इस बीच फ्रांस का एक दूत ऐतिहासिक 2015 परमाणु समझौता बचाने का प्रयास करने के लिए तेहरान पहुंच गया है। ईरान और अन्य देशों के बीच हुए समझौते के तहत ईरान को प्रतिबंधों में राहत देने और आर्थिक लाभ देने का वादा किया था। इस समझौते में कहा गया है कि इसके लागू होने के बाद ईरान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग नहीं रखा जाएगा और इसके बदले में ईरान को अपने परमाणु कार्यक्रम पर रोक लगाने थे।

इसे भी पढ़ें: ईरान के दक्षिण पश्चिम में 5.7 तीव्रता का भूकंप, जान माल का नुकसान नहीं

ईरान ने सोमवार को घोषणा की थी कि उसने 2015 के परमाणु समझौते में संवर्धित यूरेनियम के उत्पादन को लेकर तय की गई सीमा का उल्लंघन किया है जिसके बाद फ्रांस ने तनाव कम करने के प्रयासों के तहत अपने एक दूत को ईरान रवाना किया। फ्रांस के शीर्ष राजनयिक सलाहकार एमैनुएल बोन मंगलवार को यहां पहुंचे। उनकी और रियर एडमिरल अली शमखानी की बैठक बुधवार को होगी।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Indian Missile Power में बड़ा इजाफा, China के अंदर 4000 KM तक घुसकर प्रहार कर सकती है Agni-4

FCRA Bill 2026: विदेशी फंडिंग पर रोक नहीं लगाएगा नया FCRA बिल, एम्बेसडर विनय क्वात्रा ने दी सफाई

Jharkhand Students Protest: छात्र आंदोलन के चलते रांची में स्कूल बंद, विधानसभा के पास सुरक्षा कड़ी

Jharkhand में JSSC छात्रों का प्रदर्शन तेज, सरकार से बातचीत बेनतीजा होने के बाद आज विधानसभा की ओर मार्च