दो दिवसीय भारत दौरे पर आएंगी यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष, PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय वार्ता

By अनुराग गुप्ता | Apr 19, 2022

नयी दिल्ली। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन भारत की आधिकारिक यात्रा पर आने वाली हैं। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन 24 और 25 अप्रैल को दो दिवसीय भारत यात्रा पर आने वाली हैं। इस दौरान वो राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई गणमान्य व्यक्तियों से मुलाकात करेंगी। 

इसे भी पढ़ें: ब्रिटेन की विदेश मंत्री को एस जयशंकर ने दिया जवाब, बोले- युद्ध के पहले की तुलना में रूस से ज्यादा तेल खरीद रहा है यूरोप 

विदेश मंत्रालय ने बताया कि भारत और यूरोपीय संघ एक जीवंत रणनीतिक साझेदारी साझा करते हैं जो राजनीतिक और सामरिक, व्यापार और वाणिज्य, जलवायु और स्थिरता, डिजिटल और प्रौद्योगिकी पहलुओं के साथ-साथ लोगों से लोगों के संबंधों में व्यापक और गहन सहयोग के साथ मजबूत विकास देख रहा है।

प्रमुख खबरें

Supreme Court जाएगी INDIA गठबंधन, CEC के खिलाफ याचिका दायर करने का फैसला

CEC Gyanesh Kumar पर सतर्कता जांच बदले की कार्रवाई नहीं, VD Satheesan ने किया स्पष्ट

Jio IPO को नुकसान पहुँचाने के लिए Elon Musk ने चला बड़ा दाँव, Mukesh Ambani का पलटवार Starlink को पड़ सकता है भारी

संतोष मूरत की साहब, मैं ज़िंदा हूँ वाली तख्ती से गृह मंत्रालय के ताले तक, जंतर-मंतर की अनकही कहानी