यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष Ursula von der Leyen चार दिवसीय भारत यात्रा पर दिल्ली पहुंचीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 25, 2026

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन द्विपक्षीय संबंधों के विस्तार और कई महत्वपूर्ण पहलों को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से शनिवार को भारत की चार दिवसीय यात्रा पर दिल्ली पहुंचीं।

यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा रविवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचेंगे। ये दोनों शीर्ष यूरोपीय नेता 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

शिखर सम्मेलन के दौरान भारत और यूरोपीय संघ द्वारा बहुप्रतीक्षित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के निष्कर्ष की घोषणा करने की संभावना है। इसके अलावा, दोनों पक्ष एक रणनीतिक रक्षा साझेदारी समझौते और भारतीय पेशेवरों की आवाजाही के लिए एक रूपरेखा को भी अंतिम रूप दे सकते हैं।

हवाई अड्डे पर केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने उनकी अगवानी की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर उनके आगमन की जानकारी देते हुए कहा, भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) रणनीतिक साझेदारी के अगले चरण की तैयारी।

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन की भारत की राजकीय यात्रा पर उनका हार्दिक स्वागत है। भारत और यूरोपीय संघ के बीच संबंध पिछले कुछ वर्षों में काफी मजबूत हुए हैं।

एक समूह के रूप में यूरोपीय संघ भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। वित्त वर्ष 2024-25 में भारत का ईयू के साथ कुल व्यापार लगभग 136 अरब डॉलर रहा, जिसमें निर्यात 76 अरब डॉलर और आयात 60 अरब डॉलर था।

प्रमुख खबरें

PM Modi के Varanasi दौरे और Air Show पर CM Yogi ने परखी व्यवस्थाएं, दिए सख्त निर्देश

Ankita Bhandari Murder Case: Pushkar Singh Dhami सरकार ने निष्पक्ष जांच कराई, बोले महेंद्र भट्ट

आजमगढ़ में डमी स्कूल रैकेट की आशंका पर Allahabad HC सख्त, यूपी सरकार को जांच के आदेश

Dimple Yadav ने Dushyant Gautam को Sikkim Governor बनाए जाने पर उठाए सवाल