UEFA EURO 2020 : फाइनल की राह में आमने सामने चिर प्रतिद्वंद्वी इटली और स्पेन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 06, 2021

लंदन। यूरोपीय फुटबॉल में इनकी आपसी प्रतिद्वंद्विता का पुराना इतिहास रहा है और एक दूसरे की राह में दोनों बाधा बनते आये हैं। एक बार फिर फाइनल की राह में इटली और स्पेन आमने सामने होंगे तो दुनिया भर के फुटबॉलप्रेमियों की नजरें इस मुकाबले पर टिकी रहेंगी जिसमें इतालवी डिफेंस का सामना स्पेन के आक्रमण से होगा। खतरनाक, रक्षा में मजबूत और हर तरह से जीत को लालायित इतालवी टीम स्पेन के लिये दहशत का पर्याय साबित होती आई है। स्पेन के कोच लुई एनरिक को इसका बखूबी अहसास है।

इसे भी पढ़ें: नेस्ले इंडिया ने एसएम सहगल फाउंडेशन के सहयोग से प्रोजेक्ट वृद्धि-2 का शुभारम्भ किया

वेम्बले स्टेडियम पर मंगलवार को यूरो 2020 सेमीफाइनल में जब दोनों टीमें आमने सामने होंगी तो ये वाक्या जरूर खिलाड़ियों के जेहन में होगा। एनरिक ने कहा ,‘‘ हमने इस बारे में कई बार बात की है लेकिन वह बीती बात है। वह फुटबॉल के इतिहास का हिस्सा है। इससे ज्यादा कहने के लिये कुछ नहीं है।’’ इतालवी क्लब रोमा के साथ 2011 . 12 सत्र बिताने वाले एनरिक के जख्म शायद भर चुके हैं और उन्होंने इटली को माफ भी कर दिया हे। उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे वह देश पसंद है। फुर्सत मिलने पर मैं हमेशा इटली जाता हूं। स्पेन के फुटबॉलप्रेमियों की राय लेकिन अलग है। 88 साल तक स्पेन ने किसी प्रतिस्पर्धी मैच में इटली को नहीं हराया। यह सिलसिला 2008 में टूटा जब स्पेन ने यूरो क्वार्टर फाइनल में इटली को पेनल्टी शूटआउट में स्पेन ने हराया। इसी साल स्पेन ने 44 साल में पहला यूरो खिताब जीता। चार साल बाद स्पेन ने 4 . 0 से इटली को हराकर खिताब अपने नाम किया। पांच साल पहले हालांकि इतालवी टीम ने स्पेन को हराकर उसकी खिताब बरकरार रखने की उम्मीदें तोड़ दी। लगातार चौथी बार दोनों का सामना होगा लेकिन यह मैच अलग होगा।

राबर्टो मंचिनी के आने के बाद से इटली की शैली में बदलाव आया है। रक्षा पर फोकस हमेशा की तरह है लेकिन अब आक्रमण को भी अनदेखा नहीं कियाजा रहा। स्पेन के पास ऐसी टीम है जिसमें खिलाड़ियों की औसत उम्र 24 साल है। एनरिक का मानना है कि उनकी युवा टीम ने अपेक्षा से बेहतर प्रदर्शन किया है और अगले मैच में इस लय को कायम रखेंगे।

प्रमुख खबरें

CWG Lawn Bowls: रूपा-पिंकी ने Tie-breaker में Tonga को हराया, Semifinals की उम्मीदें कायम

Doping Controversy के बावजूद Glasgow Commonwealth Games में Mirabai Chanu से Gold की उम्मीदें

CWG 2026: Glasgow में Sachin Siwach का शानदार प्रदर्शन, भारतीय बॉक्सर ने दर्ज की बड़ी जीत!

CWG Swimming: भारतीय तैराकों का निराशाजनक प्रदर्शन, 400m Freestyle Final की रेस से बाहर हुए Dakshun और Aryan